IPL 2018 : ऐसे 5 क्रिकेटर जो कप्तानी के प्रमुख दावेदार हैं

#2 हरभजन सिंह

Ad

हरभजन सिंह को प्यार से ‘भज्जी’ भी बुलाया जाता है, वो भारत के एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज़ रहे हैं। साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही वो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीशांत को थप्पड़ मारने की घटना के बाद से वो और भी मश्हूर हो गए थे। वो लगातार मुंबई इंडियंस टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। जब-जब मुंबई ने आईपीएल ख़िताब जीता है हरभजन ने उसमें शानदार खेल दिखाया है। हर सीज़न से पहले भज्जी की क़ाबिलियत पर शक किया जाता रहा है, इसके बावजूद हरभजन का खेल लगातार अच्छा रहा है। उन्होंने न सिर्फ़ गेंद से, बल्कि बल्ले से भी कमाल दिखाया है। हरभजन सिंह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वो मुंबई टीम के दूसरे सबसे तेज़ अर्धशतक बनाने वाले क्रिकेटर हैं। हांलाकि रोहित शर्मा ने उन तीन सीज़न में कप्तानी की थी जब मुंबई ने आईपीएल ख़िताब जीता था। हरभजन सिंह ने अपनी कप्तानी में 2011 के चैंपियंस लीग टी-20 में मुंबई टीम को टूर्नामेंट का विनर बनाया था। इस चैपियंस लीग के फ़ाइनल में भज्जी को मैन ऑफ़ द मैच अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। मुंबई ने साल 2013 का भी चैंपियंस लीग का ख़िताब जीता था। इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में भी भज्जी मैन ऑफ़ द मैच बने थे। विराट कोहली के अलावा हरभजन सिंह ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी आईपीएल सीज़न में एक ही टीम के लिए खेला हो। हरभजन की उम्र अब 37 साल हो गई है। उन्हें इस साल मुंबई टीम में रिटेन नहीं किया गया है। हो सकता है कि कोई टीम उन्हें बतौर कप्तान अपनी टीम में शामिल कर ले। अब देखना होगा कि आईपीएल 2018 में हरभजन किस टीम का हिस्सा होंगे

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications