IPL 2018: नीलामी में सर्वाधिक बेस प्राइज़ वाले खिलाड़ियों की फ़ेहरीस्त

आईपीएल की नीलामी के लिए फाइनल लिस्ट में 578 खिलाड़ियों को जगह मिली है और उनसे से सिर्फ 36 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइज़ 2 करोड़ रूपये रखा है। यह सर्वाधिक बेस प्राइज़ है और इन 36 खिलाड़ियों के लिए बोली की शुरुआत यहीं से होगी। इन खिलाड़ियों में युवराज सिंह और केएल राहुल जैसे भारतीय खिलाड़ी से लेकर ड्वेन ब्रावो, क्रिस गेल जैसे विदेशी धुरंधर भी शामिल हैं। इन 36 खिलाड़ियों में 13 भारतीय जबकि 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल नीलामी में 2 बार के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे युवराज सिंह के साथ युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक जैसे भारतीय खिलाड़ी ने अपनी बेस प्राइज़ 2 करोड़ रूपये रखने का फैसला किया है। सीमित ओवरों में भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी शिखर धवन, केदार जाधव, केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे जबकि टेस्ट टीम के अहम सदस्य रविचंद्रन अश्विन और मुरली विजय का नाम इसमें है। भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा और कर्ण शर्मा का ने अपनी 2 करोड़ रूपये बेस प्राइज़ रखने का फैसला किया है। विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। जिनमें मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स फ़ॉक्नर और क्रिस लिन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास के चुके मिचेल जॉनसन का नाम भी इस सूची में शामिल है। इसके अलावा इंग्लैंड के 5, वेस्टइंडीज के 3, दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैण्ड के 2-2 जबकि श्रीलंका और अफगानिस्तान के 1-1 खिलाड़ी ने अपनी बेस प्राइज़ 2 करोड़ रूपये रखी है।

Ad

2 करोड़ रूपये बेस प्राइस रखने वाले सभी खिलाड़ियों की सूची:

भारतीय खिलाड़ी:
रविचंद्रन अश्विन, युजवेन्द्र चहल, शिखर धवन, गौतम गंभीर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, कर्ण शर्मा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और रॉबिन उथप्पा विदेशी खिलाड़ी : ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस, जेम्स फ़ॉक्नर, जोश हेज़लवुड, मिशेल जॉनसन, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, कैमरन व्हाइट इंग्लैंड: इयोन मोर्गन, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स वेस्टइंडीज: ड्वेन ब्रावो, क्रिस गेल, काइरोन पोलार्ड न्यूज़ीलैंड: कोरी एंडरसन, ब्रेंडन मैकुलम दक्षिण अफ्रीका:

क्विंटन डी कॉक, कॉलिन इंग्राम अफगानिस्तान: राशिद खान श्रीलंका: एंग्लो मैथ्यूज

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications