# महेंद्र सिंह धोनी कप्तान के रूप में आईपीएल जीतने के मामले में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं
महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल तक पहुंचाकर इस बात का साबित किया कि अभी भी वो एक शानदार कप्तान है। वो आईपीएल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी थे। धोनी ने एक कप्तान के तौर पर 6 फाइनल खेले हैं, जिसमें से उन्होंने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है। अगर वो चेन्नई को इस बार आईपीएल का खिताब जिताने में कामयाब होते हैं, तो वो रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। एक कप्तान के तौर पर रोहित ने (साल 2013, 2015 और 2017) में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का चैंपियन बनाया।