IPL 2018: नीलामी के पहले दिन खरीदे गए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल नीलामी में आज कुल मिलाकर 110 खिलाड़ियों के नाम सामने आये, जिसमें से 78 खिलाड़ी बिके। बेन स्टोक्स 12.5 करोड़ के साथ आज के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए, वहीं भारतीय खिलाड़ियों में केएल राहुल और मनीष पांडे (11 करोड़) सबसे महंगे रहे। अनकैप्ड खिलाड़ियों में क्रुणाल पांड्या (8.8 करोड़) सबसे महंगे रहे और उन्हें मुंबई इंडियंस ने राईट टू मैच का इस्तेमाल करके अपनी टीम में फिर से शामिल किया। सबसे हैरानी वाली बोली इशान किशन के लिए लगी और उन्हें भी मुंबई इंडियंस ने 6 करोड़ 20 लाख में खरीदा। अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ियों में जोफ्रा आर्चर सबसे महंगे रहे और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 20 लाख में खरीदा। आइये नज़र डालते हैं किस टीम ने किन खिलाड़ियों को खरीदा: चेन्नई सुपरकिंग्स: केदार जाधव (7.8 करोड़), ड्वेन ब्रावो (6.4 करोड़, राईट टू मैच), कर्ण शर्मा (5 करोड़), शेन वॉटसन (4 करोड़), अम्बाती रायुडु (2.2 करोड़), हरभजन सिंह (2 करोड़), फाफ डू प्लेसी (1.6 करोड़. राईट टू मैच) एवं इमरान ताहिर (1 करोड़) दिल्ली डेयरडेविल्स: ग्लेन मैक्सवेल (9 करोड़), कगिसो रबाडा (4.2 करोड़, राईट टू मैच), अमित मिश्रा (4 करोड़), विजय शंकर (3.2 करोड़), राहुल तेवटिया (3 करोड़), मोहम्मद शमी (3 करोड़, राईट टू मैच), गौतम गंभीर (2.8 करोड़), कॉलिन मुनरो (1.9 करोड़), जेसन रॉय (1.5 करोड़), पृथ्वी शॉ (1.2 करोड़), आवेश खान (70 लाख) एवं हर्षल पटेल (20 लाख) किंग्स XI पंजाब: केएल राहुल (11 करोड़), रविचन्द्रन अश्विन (7.6 करोड़), आरोन फिंच (6.2 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (6.2 करोड़, राईट टू मैच), करुण नायर (5 करोड़), अंकित राजपूत (3 करोड़), डेविड मिलर (3 करोड़, राईट टू मैच), युवराज सिंह (2 करोड़) एवं मयंक अग्रवाल (1 करोड़) कोलकाता नाइटराइडर्स: क्रिस लिन (9.6 करोड़), मिचेल स्टार्क (9.4 करोड़), दिनेश कार्तिक (7.4 करोड़), रॉबिन उथप्पा (6.4 करोड़, राईट टू मैच), कुलदीप यादव (5.8 करोड़, राईट टू मैच), पियूष चावला (4.2 करोड़, राईट टू मैच), नितीश राणा (3.4 करोड़), कमलेश नागरकोटी (3.2 करोड़), शुबमन गिल (1.8 करोड़) एवं इशांक जग्गी (20 लाख) मुंबई इंडियंस: क्रुणाल पांड्या (8.8 करोड़, राईट टू मैच), इशान किशन (6.4 करोड़), किरोन पोलार्ड (5.4 करोड़, राईट टू मैच), पैट कमिंस (5.4 करोड़), सूर्यकुमार यादव (3.2 करोड़), मुस्ताफिजुर रहमान (2.2 करोड़) राजस्थान रॉयल्स: बेन स्टोक्स (12.5 करोड़), संजू सैमसन (8 करोड़), जोफ्रा आर्चर (7.2 करोड़), जोस बटलर (4.4 करोड़), अजिंक्य रहाणे (4 करोड़, राईट टू मैच), डार्सी शॉर्ट (4 करोड़), राहुल त्रिपाठी (3.4 करोड़) एवं स्टुअर्ट बिन्नी (50 लाख) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: क्रिस वोक्स (7.4 करोड़), युजवेंद्र चहल (6 करोड़, राईट टू मैच), उमेश यादव (4.2 करोड़), ब्रेंडन मैकलम (3.6 करोड़), नवदीप सैनी (3 करोड़), क्विंटन डी कॉक (2.8 करोड़), कॉलिन डी ग्रैंडहोम (2.2 करोड़), मोइन अली (1.7 करोड़), मनन वोहरा (1.1 करोड़), कुलवंत खेजरोलिया (85 लाख), अनिकेत चौधरी (30 लाख) सनराइजर्स हैदराबाद: मनीष पांडे (11 करोड़), राशिद खान (9 करोड़, राईट टू मैच), शिखर धवन (5.2 करोड़, राईट टू मैच), ऋद्धिमान साहा (5 करोड़), सिद्धार्थ कॉल (3.8 करोड़), दीपक हूडा (3.6 करोड़, राईट टू मैच), सैयद खलील अहमद (3 करोड़), केन विलियमसन (3 करोड़), कार्लोस ब्रैथवेट (2 करोड़), शाकिब अल हसन (2 करोड़), युसूफ पठान (1.9 करोड़), बेसिल थम्पी (95 लाख), टी.नटराजन (40 लाख) एवं रिकी भुई (20 लाख)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications