# 5 काइरोन पोलार्ड (2013)
आईपीएल फाइनल में शामिल होती आयी चेन्नई सुपर किंग्स ने 2013 सीजन में भी फाइनल में जगह बनाई और इस बार वे मुंबई इंडियंस से चैंपियनशिप जीतने के लिये लड़े। टॉस जीतकर, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के बल्लेबाजी का फैसला लिया और जल्द ही उनकी टीम 16-3 पर संघर्ष करती नज़र आयी। 9.3 ओवर के बाद 52-4 के स्कोर पर विंडीज के मेगा स्टार किरॉन पोलार्ड बल्लेबाजी करने उतरे। पारी में शेष 63 गेंदों में से पोलार्ड ने 32 रनों का सामना किया, जिनमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मुंबई ने चेन्नई को पारी के अंत में 149 रनों का लक्ष्य दिया था। यदि मुंबई की शुरुआत खराब रही थी तो मुंबई की और भी ज्यादा खराब रही थी, मगर 'कप्तान कूल' धोनी अकेले लड़ाई लड़ रहे थे और दूसरी और उनके साथी एक के बाद एक जाते रहे हैं। अश्विन ने अपने कप्तान के साथ कुछ देर रुकने का प्रयास किया, जो पोलार्ड की मध्यम गति की गेंद के साथ ही समाप्त हो गया था, इसप्रकार मुंबई ने चेन्नई को 23 रनों से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।