IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स को हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का करना चाहेगी मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में आज दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली डेयरडेविल्स का ये इस सीजन का आखिरी मैच है और वो बस सम्मान की लड़ाई के लिए मैदान पर उतरेंगे लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए आज का ये मुकाबला बेहद ही अहम है। आज का मैच जीतकर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए सीधे क्वालीफाई करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर शाम 4 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली डेयरडेविल्स की अगर बात की जाए तो वो अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर हैं, इसलिए आज के मैच में वो बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। जयंत यादव जैसे खिलाड़ी को एक भी मैच इस सीजन खेलने का मौका नहीं मिला। दिल्ली के लिए ये सीजन एक बार फिर बुरा साबित हुआ। घरेलू खिलाड़ियों ने तो अच्छा प्रदर्शन किय़ा लेकिन बड़े विदेशी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। ग्लेन मैक्सवेल, कॉलिन मुनरो जैसे खिलाड़ी बड़ा कारनामा नहीं कर पाए। ग्लेन मैक्सवेल बुरी तरह फ्लॉप रहे और उनको मौके भी काफी मिले लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा पाए। यही वजह रही कि दिल्ली की टीम आज इस हालत में है। केवल ऋषभ पंत ही अकेले बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं, वहीं गेंदबाजी में अमित मिश्रा ने कमाल किया है। मुंबई इंडियंस की टीम हर बार की तरह इस सीजन में भी टूर्नामेंट के दूसरे चरण से फॉर्म में आई। कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर टीम के सभी खिलाड़ी बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। रोहित शर्मा आज के मैच में जरुर एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे क्योंकि उनका बल्ला चलने पर मुंबई इंडियंस एक आसान जीत हासिल कर सकती है। किरोन पोलॉर्ड पूरे सीजन फ्लॉप रहे थे लेकिन पिछले मैच में धुंआधार अर्धशतक लगाकर उन्होंने भी वापसी का संकेत दे दिया। हार्दिक पांड्या अच्छा ऑलराउंडर प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागो में वो जलवा दिखा रहे हैं। युवा बल्लेबाज ईशन किशन भी ताबडतोड़ पारी खेलने में सक्षम हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव टीम को बेहतरीन शुरुआत देने में सक्षम रहे हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मिचेल मैक्लेनेघन की जोड़ी ने काफी अच्छा काम किया है। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी क्रम में काफी गहराई है और गेंदबाजी भी काफी अच्छी है।मुंबई के लिए अच्छी बात ये है कि बाकी टीमों से उनका नेट रन रेट काफी बढ़िया है, इसलिए आज का मैच सिर्फ जीतने पर वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। क्या कहते हैं आंकड़े दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं जिसमें से दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 और मुंबई इंडियंस ने 11 जीते हैं। फिरोजशाह कोटला मैदान पर दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच हुए हैं जिसमें से दिल्ली ने 5 और मुंबई ने 3 में बाजी मारी है। इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स एक बार मुंबई इंडियंस को उन्हीं के मैदान पर हरा चुकी है। जेसन रॉय की नाबाद 91 रनों की पारी की बदौलत टीम ने 195 का लक्ष्य हासिल कर लिया था। पिच और मौसम पिच की अगर बात की जाए तो फिरोजशाह कोटला का मैदान छोटा है। इसलिए यहां पर चौके छक्के खूब देखने को मिलते हैं और काफी रन बनते हैं। दिल्ली में इस वक्त काफी गर्मी पड़ रही है लेकिन इस वक्त बारिश और तूफान अचानक आ जाती है। इसलिए बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। दोनों टीमों की संभावित एकादश: दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विजय शंकर, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, ट्रेंट बोल्ट, अभिषेक शर्मा, संदीप लामिचाने, आवेश खान मुंबई इंडियंस: एविन लेविस, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशन किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, किरोन पोलॉर्ड, मिचेल मैक्लेनेघन, मयंक मार्कडेंय, जसप्रीत बुमराह

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications