IPL 2018 :चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ मुंबई इंडियंस के ये 11 खिलाड़ी खेल सकते हैं पहला मुक़ाबला

मिडिल ऑर्डर

Ad

रोहित शर्मा, काइरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आते हैं, ऐसे वो इस परंपरा को नहीं तोड़ना चाहेंगे। हांलाकि वो बतौर ओपनर भी बेहतरीन ढंग से शुरुआत दे सकते हैं। ईशान किशन और ईविन लुईस की मौजूदगी में मुंबई टीम के कप्तान पहला विकेट गिरने पर ही बल्लेबाज़ी के लिए आना चाहेंगे। काइरोन पोलार्ड आईपीएल इतिहास के बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हुए हैं। हांलाकि वो अपने पहले आईपीएल में बतौर विस्फोटक बल्लेबाज़ मुंबई टीम में शामिल हुए, लेकिन उन्होंने गेंदबाज़ी में हाथ आज़माया। वो मुंबई इंडियंस के अलावा किसी भी अन्य आईपीएल टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। ऐसे में मुंबई टीम उन पर पूरा भरोसा करती है। वो बेहद समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हैं और अपनी टीम के लिए योगदान देते हैं। सूर्यकुमार यादव ने साल 2014 से लेकर अब तक कोलकाता नाइटराइडर्स टीम की तरफ़ से आईपीएल में खेला था, जहां वो बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ शामिल थे। मुंबई इंडियंस के लिए वो छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। हांलाकि वो साल 2011 से लेकर 2013 तक मुंबई इंडियंस टीम में शामिल थे, लेकिन वो सिर्फ़ एक मैच में ही खेल पाए थे। मुंबई टीम को उम्मीद है कि यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वानखेड़े उनका होमग्राउंड रहा है ऐसे में उनकें हौंसले ज़रूर बुलंद होंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications