IPL: अब तक के सभी 10 सीज़न को मिलाकर सर्वश्रेष्ठ भारतीय एकादश

#5 रोहित शर्मा (मिडिल ऑर्डर)

Ad

रोहित शर्मा को अकसर ‘हिट मैन’ कहा जाता है। पहले 3 आईपीएल सीज़न में वो डेक्कन चार्जर्स टीम का हिस्सा थे। साल 2009 में रोहित की मौजूदगी में डेक्कन टीम ने आईपीएल ख़िताब जीता था। साल 2013 में रोहित को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था और इस टीम ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफ़ी जीती थी। साल 2015 में मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में दूसरी बार ख़िताब जीता था। साल 2017 में रोहित शर्मा ने मुंबई टीम को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया और 3 बार आईपीएल ख़िताब जीतने वाले पहले कप्तान बन गए। 159 आईपीएल मैच में उन्होंने 130.89 की स्ट्राइक रेट से 4207 बनाए हैं। इनमें उन्होंने 1 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 109* रहा है। रोहित ने आईपीएल में 71 कैच लपके हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications