IPL: अब तक के सभी सीज़न के 5 सबसे बड़े झगड़े

#4 शेन वॉर्न और सौरव गांगुली, आईपीएल 2008

विवाद आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली के बीच विवाद हो गया। दरअसल, महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बीच ये विवाद तब हुआ जब केकेआर के कप्तान सौरव गांगुली को राजस्थान रॉयल्स के ग्रीम स्मिथ ने डीप मिडविकेट पर कैच कर लिया। हालांकि सौरव गांगुली को लगा कि कैच नहीं हुआ है और उन्होंने अंपायर को रिव्यू लेने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि थर्ड अंपायर ने सौरव गांगुली के पक्ष में ही फैसला दिया। लेकिन राजस्थान के कप्तान शेन वॉर्न इस बात से काफी नाराज हो गए, जिसके चलते शेन वॉर्न और गांगुली के बीच बहसबाजी हो गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए इस विवाद ने काफी सुर्खियां भी बटोरी। नतीजा इस विवाद के चलते दोनों खिलाड़ियों पर आखिरकार मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया। इसके साथ मैदान पर मौजूदा अंपायर प्रताप कुमार पर एक मैच का बैन भी लगाया गया।