IPL: अब तक के सभी सीज़न के 5 सबसे बड़े झगड़े

#2 काइरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क, आईपीएल 2014

Ad

विवाद इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2014 के सीजन में काइरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच विवाद हो गया। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के 17वें ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मिचेल स्टार्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी काइरोन पोलार्ड पर एक जबरदस्त बाउंसर फेंक दी। इस बाउंसर से काइरोन पोलार्ड पूरी तरह से चकमा खा गए। इस गेंद के बाद स्टार्क ने पोलार्ड पर कुछ टिप्पणी की, जिसका उन्हें तुरंत जवाब भी मिल गया। अगली ही गेंद पर स्टार्क जैसे ही गेंद डालने को आए तो पोलार्ड क्रीज से हट गए लेकिन स्टार्क रुके नहीं और उन्होंने गुस्से में पोलार्ड को निशाना बनाकर गेंद डाल दी। इसके बाद पोलार्ड ने भी अपना बल्ला स्टार्क की तरफ फेंक दिया। फिर दोनों खिलाड़ियों के बीच बहसबाजी हुई, आखिरकार, दोनों के बीच झगड़े को शांत करने के लिए क्रिस गेल को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। हालांकि पोलार्ड ने इस बात की शिकायत अंपायर से भी की। नतीजा इस विवाद के बाद आईपीएल की आचार संहिता के तहत दोनों खिलाड़ियों को स्तर 2 के अपराध का दोषी पाया गया। इसके चलते काइरोन पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना, जबकि मिचेल स्टार्क पर उनकी मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications