आईपीएल 2019: तीन खिलाड़ी जो महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजदूगी में कप्तानी कर सकते हैं

cricket cover image

#1 हरभजन सिंह

Ad
harbhajan singh

भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह से अधिक किसी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने का अनुभव शायद नहीं होगा। वर्तमान में हरभजन सिंह टीम में वह भूमिका निभा रहे हैं जो कुछ समय पहले रविचंद्रन अश्विन की थी। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल खिताब विजय में हरभजन सिंह की मुख्य भूमिका रही थी। हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स से पहले मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं।

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए हरभजन सिंह ने 20 मुकाबलों में कप्तानी की थी, जिसमें 10 मुकाबलों में उन्हें जीत मिली। जो यह दर्शाता है कि हरभजन सिंह के अंदर भी कप्तानी करने का गुण है। यही नहीं हरभजन सिंह की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने 2011 की चैंपियंस लीग टी-20 जीती थी, महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि 2019 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कैसा गुजरता है।

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications