आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स की सफलता के 3 मंत्र

Enter caption

#1. रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली की रणनीतिक सोच

Ad
Enter caption

दो बार के विश्वकप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग को पिछले सीजन ही दिल्ली का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। मुम्बई इंडियंस टीम को 2 वर्षों तक सफलतापूर्वक कोचिंग देने के बाद पोटिंग को दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने मैनेजमेंट का हिस्सा बनाया और मुख्य कोच नियुक्त किया। पोटिंग की देख-रेख में मुंबई इंडियंस टीम 2015 में आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।

Ad

पिछले सीजन राहुल द्रविड़ इस टीम के मेंटर हुआ करते थे लेकिन उन्होंने अंडर-19 और इंडिया ए टीम पर ध्यान देने के लिए यह पद छोड़ दिया था। गौरतलब हो कि राहुल द्रविड़ अंडर-19 और इंडिया ए के मुख्य कोच हैं। उनके पद छोड़ने के बाद सौरव गांगुली को मेंटर बनाया गया।

दोनों दिग्गजों की रणनीति कितनी कारगर साबित हुई यह दिल्ली कैपिटल्स की सफलता को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। इनकी कुशल रणनीति की बदौलत ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 साल बाद प्लेऑफ में पहुंच पाई।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications