#4. ड्वेन ब्रावो
![Image result for dwayne bravo ipl](https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/04/dwayne-bravo-1429360098.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/04/dwayne-bravo-1429360098.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/04/dwayne-bravo-1429360098.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/04/dwayne-bravo-1429360098.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/04/dwayne-bravo-1429360098.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/04/dwayne-bravo-1429360098.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/04/dwayne-bravo-1429360098.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/04/dwayne-bravo-1429360098.jpg 1920w)
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो लगभग एक दशक से आईपीएल के नियमित खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक खेले कुल 122 मैचों में 8.40 के इकॉनोमी रेट से 136 विकेट लिए हैं। इसके अलावा बल्ले से भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 130 की स्ट्राइक रेट से 1379 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्द्धशतक शामिल हैं।
ब्रावो ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में मुंबई इंडियंस की ओर से की थी और 2011 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था।
ब्रावो ने चेन्नई के की तरफ से खेलते हुए उन्हें दो आईपीएल खिताब जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीज़न 2016 में वह गुजरात लायंस टीम में चले गए लेकिन 2018 में फिर से सीएसके में लौट आए।
लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए एक बार नेतृत्व करने का मौका मिल चुका है। आईपीएल सीज़न 2010 में उन्होंने एकमात्र मैच में इंडियंस का नेतृत्व किया था, हालाँकि, इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।