आईपीएल 2019: अम्पायर के खिलाफ मैदान पर आए महेंद्र सिंह धोनी पर लगा 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना

Enter caption

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अम्पायर के फैसले के खिलाफ मैदान पर उतर आए। इस हरकत के कारण उन पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। पारी के अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर मुख्य अम्पायर के नो बॉल के फैसले को दूसरे अम्पायर द्वारा बदलने पर यह विवाद हुआ था और माही मैदान पर आ गए।

बीसवें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी आउट होकर चले गए। बेन स्टोक्स के इस ओवर की अंतिम तीन गेंद पर 8 रन की दरकार थी। चौथी गेंद स्टोक्स ने मिचेल सैंटनर को फेंकी और फुल टॉस गेंद को मुख्य अम्पायर उल्हास गांधे ने नो बॉल दिया। दूसरे अम्पायर ब्रूस ऑक्शनफोर्ड ने निर्णय बदल दिया। इसके बाद रविन्द्र जडेजा और मिचेल सैंटनर अम्पायर से बहस में उलझ गए। वहां महेंद्र सिंह धोनी भी आ गए और अम्पायर को कुछ कहने लगे। बाद में इस गेंद को सही माना गया और नो बॉल का फैसला रद्द हुआ।

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल कोड ऑफ़ कंडक्ट की धारा 2।20 के लेवल 2 का दोषी माना गया और 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। माही के इस रवैये को खेल भावना के विपरीत माना गया और कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि जयपुर में खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाये, जिसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आखिरी गेंद पर चार विकेट से मैच जीत लिया। महेंद्र सिंह धोनी की यह आईपीएल में कप्तान के तौर पर 100वीं जीत है और उन्हें 58 रनों की बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
App download animated image Get the free App now