आईपीएल 2019: हर टीम का एक खिलाड़ी जिसने सबसे ज्यादा निराश किया 

IPL 2019

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

Ad
Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में सम्मानजनक प्रदर्शन तो किया लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम को खासा निराश किया। रोहित शर्मा ऐसे चुनिंदा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल करियर में 4800 रन बनाए हैं लेकिन इस सीजन में उन्होंने 11 मैचों में केवल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 67 रनों की यादगार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। रोहित ने सीजन में 27.90 की औसत से 307 रन बनाए हैं।

Ad

अंबती रायडू (चेन्नई सुपरकिंग्स)

Ambati Raydu

चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से फ्लॉप शो जारी रखने के कारण ही शायद रायडू को वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई। पिछले सीजन में रायडू 600 रनों के साथ चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। लेकिन वर्तमान सीजन में रायडू कुछ खास नहीं कर सके हैं। रायडू ने आईपीएल के 12वें सीजन में चेन्नई की ओर से 12 मैचों में 89 की स्ट्राइक रेट और 21.3 की औसत के साथ मात्र 213 रन ही बनाए हैं। ऐसे में चेन्नई के लिए रायडू ने इस सीजन में सबेस निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

Ad

पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल्स)

Prithvi Shaw

19 साल के पृथ्वी शॉ ने पिछले साल ही आईपीएल और इंटरनेशनल करियर में डेब्यू किया था और पिछले सीजन में उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया था। लेकिन इस सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 12 मैच खेले और इनमें उन्होंने 23 की औसत 280 रन ही बनाए हैं। हालांकि इस सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 55 गेंदों में 99 रनों की शानदार पारी भी खेली थी। इसके बावजूद भी वह 12वें सीजन में दिल्ली की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications