मोहाली में खेले गए आईपीएल 2019 के 13वें मैच में किंग्स XI पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराया। सैम करन ने हैट्रिक लेकर इस मैच में पंजाब को शानदार जीत दिलाई। करन को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वे आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स की हार से सबंधित कुछ पहलूओं पर हम यहां चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कौन सी मुख्य वजहों से वे मैच में पराजित हुए।
टॉस
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d74a8-15541786741936-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d74a8-15541786741936-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d74a8-15541786741936-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d74a8-15541786741936-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d74a8-15541786741936-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d74a8-15541786741936-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d74a8-15541786741936-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d74a8-15541786741936-800.jpg 1920w)
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जो उनकी हार के कारण में तब्दील हो गया। पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया और उन्होंने सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिल्ली को लक्ष्य का पीछा करने से रोक दिया।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं
डेविड मिलर की पारी
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/ebd24-15541791237268-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/ebd24-15541791237268-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/ebd24-15541791237268-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/ebd24-15541791237268-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/ebd24-15541791237268-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/ebd24-15541791237268-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/ebd24-15541791237268-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/ebd24-15541791237268-800.jpg 1920w)
जब किंग्स इलेवन पंजाब के विकेट गिर रहे थे तब डेविड मिलर ने क्रीज पर आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मिलर ने महज 30 गेंद खेलते हुए 43 रन की आक्रामक पारी खेली और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का स्कोर चुनौती देने लायक पहुंचा दिया। उनकी बल्लेबाजी दिल्ली की हार का प्रमुख कारण बनी।
सैम करन की हैट्रिक
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9aa6a-15541792395077-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9aa6a-15541792395077-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9aa6a-15541792395077-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9aa6a-15541792395077-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9aa6a-15541792395077-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9aa6a-15541792395077-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9aa6a-15541792395077-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9aa6a-15541792395077-800.jpg 1920w)
दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपरी क्रम के चार बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे थे। धवन, अय्यर, पन्त, इनग्राम ने बढ़िया बल्लेबाजी की और दिल्ली की जीत सुनिश्चित नजर आ रही थी। ऐसे में सैम करन ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक ली और महज 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए। दिल्ली की टीम को ऑल आउट करने में एक ख़ास भूमिका निभाई। दिल्ली की पराजय में सैम करन एक अहम किरदार रहे और उनकी गेंदबाजी प्रमुख कारण बनकर उभरी।