आईपीएल 2019: तीन ऐसे रिकॉर्ड जो महेंद्र सिंह धोनी की पहुंच से काफी दूर हैं

ms dhoni ipl

आईपीएल 2019 23 मार्च से शुरू होना है और हर एक खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के बलबूते विश्व कप में जगह बनाने की कोशिश करता नजर आएगा। कोई किशोर हो या फिर किसी खिलाड़ी को सालों का अनुभव हो, विश्व कप में उसका स्थान ही पक्का माना जाएगा, जिसकी हालिया फॉर्म विपक्षी टीम पर घुटनों पर टेक देने में सक्षम हो। हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि अभी ऐसा बिलकुल नहीं है कि विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वाड तैयार हो चुका है। जो अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे ही अधिक तवज्जो दी जायेगी। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि विश्व कप 2019 उनके करियर का आख़िरी आईसीसी टूर्नामेंट होगा।

महेंद्र सिंह धोनी लगातार 2008 से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं, इस दौरान उन्होंने बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं, जो अभी भी इस दिग्गज खिलाड़ी से काफी दूर हैं। आइये डालते हैं ऐसे ही कुछ रिकॉर्डस पर एक नजर।:

कभी नहीं लगाया शतक

कप्तान कूल कहे जाने वाले धोनी को आईपीएल में खेलते-खेलते ग्यारह वर्ष का समय बीत चुका है। लेकिन यह भी सच है कि उन्होंने कभी इस दौरान एक भी शतक नहीं जड़ा है। आईपीएल में उन्होंने खेली 158 पारियों में बीस बार पचास या इससे अधिक का स्कोर तो बनाया है, मगर शतकवीर कहलाने का मौका उन्हें कभी नहीं मिला। आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 79 है, जो उन्होंने आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेली थी।

उनके प्रशंसकों को उनसे बेहद उम्मीद हैं कि अपने इस चहेते खिलाड़ी को आईपीएल में शतकवीर बनते देखें। सत्य तो यह है कि महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी कभी शतक नहीं लगा पाए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो हमेशा से नंबर पांच, नंबर पांच या इससे नीचे ही बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरते आये हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

कभी किसी एक आईपीएल सीजन में नहीं बनाये पांच सौ रन

ms dhoni ipl

बीते ग्यारह वर्ष में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि किसी एक भी खिलाड़ी ने पांच सौ या इससे अधिक रन न बनाये हों। हमेशा से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप के पुरस्कार से नवाजा जाता रहा है। किसी एक सीजन में अधिकतम स्कोर 973 रहा है, जो विराट कोहली ने 2016 में बनाये थे। वहीँ ऑरेंज कैप विजेता द्वारा बनाया गया न्यूनतम स्कोर 562 रहा है, जो डेविड वार्नर ने 2015 में बनाये थे।

इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी कभी अपना नाम शुमार नहीं कर सके हैं। ऑरेंज कैप तो दूर की बात धोनी ने कभी किसी एक आईपीएल सत्र में पांच सौ या इससे अधिक रन भी नहीं बनाये हैं। उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ सत्र 2013 रहा है, जब उन्होंने अठारह मैचों में चार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 461 रन बनाये।

सबसे अधिक आईपीएल छक्के

ms dhoni ipl

महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। टेस्ट क्रिकेट, एकदिवसीय क्रिकेट और टी20 क्रिकेट में कुल मिलकर धोनी ने कुल 353 छक्के जड़े हैं, जो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा लगाये गए सबसे अधिक छक्के हैं। मगर आईपीएल में एम एस धोनी के नाम कुल 186 छक्के हैं। 186 छक्कों के साथ धोनी इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। हालाँकि आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय भी महेंद्र सिंह धोनी ही हैं। लेकिन आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी के नाम कभी सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड नहीं जुड़ सकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह भारतीय खिलाड़ी जल्द ही संन्यास लेने वाला है और पहले स्थान पर मौजूद क्रिस गेल के नाम 292 आईपीएल छक्के हैं। 292 और 186 में इतना अंतर है कि महेंद्र सिंह धोनी को यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सालों लग जायेंगे।

Quick Links