दिल्ली के फिरोजशाह कोटल स्टेडियम में मंगलवार को आईपीएल 2019 का पांचवां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। अपने घरेलू मैदान में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स को जीत की उम्मीद थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए 148 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।इस मैच के दौरान एक क्यूट सा पल जब देखने को मिला जब चेन्नई सुपर किंग्स के 3 विकेट गिरने के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए आये। उनके मैदान में आते ही पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी की आवाज से गूंज उठा। इन आवाजों में से एक आवाज धोनी की बेटी जीवा की भी थी, जो मम्मी साक्षी के साथ स्टेडियम में पापा धोनी को सपोर्ट करने लिए आई थीं।धोनी जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब जीवा अपने पापा को चीयर करते हुए दिखी। जिस जोश के साथ जीवा सपोर्ट करते हुए दिखी उनका ये अंदाज हर क्रिकेट प्रेमी के दिल को छू गया, चीयर करते वक्त जीवा काफी क्यूट दिख रही थीं।Go Papaaaaa, says Ziva Dhoni 😊😊@ChennaiIPL #VIVOIPL pic.twitter.com/aYmHbK9hE0— IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2019जीवा कि क्यूटनेस का यह पहला मौका नहीं है। कुछ दिनों पहले भी पापा धोनी के साथ बेटी जीवा का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो धोनी ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया था। इस वीडियो में धोनी बेटी जीवा से अलग-अलग भाषओं में उनका हालचाल पूछते हैं, जवाब में जीवा भी उसी भाषा में कहती है, 'मैं अच्छी हूं।' View this post on Instagram A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on Mar 24, 2019 at 6:19am PDTधोनी सबसे पहले तमिल भाषा से शुरुआत करते हैं, और जीवा तमिल में ही जवाब देती है। इसके बाद बंगाली, गुजराती, भोजपुरी और पंजाबी में पापा धोनी सवाल पूछते हैं, अंत में धोनी उर्दू में भी यही सवाल पूछते हैं, जिसका जवाब जीवा बड़ी क्यूटनेस से देती है। Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।