आईपीएल 2020 - 3 खिलाड़ी जिनके जाने का पछतावा शायद दिल्ली कैपिटल्स टीम को हो

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स

1.क्रिस मॉरिस

क्रिस मॉरिस
क्रिस मॉरिस

साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस एक बहुत ही जबरदस्त ऑलराउंडर हैं। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी मैच खेले। इस दौरान 41 विकेट चटकाए और बल्लेबाजी में भी दो अर्धशतक जड़े। हालांकि इस बार की नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने मॉरिस को रिलीज कर दिया था। इसके बाद आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

क्रिस मॉरिस को दुनियाभर की टी20 लीग में खेलने का अनुभव है। इसके अलावा वो एक बहुत ही अच्छे ऑलराउंडर भी हैं। गेंदबाजी के अलावा जरुरत पड़ने पर वो धुआंधार बैटिंग भी कर लेते हैं। ऐसे में क्रिस मॉरिस को रिलीज करके शायद दिल्ली कैपिटल्स ने गलती की।

Quick Links