IPL 2020 - 3 खिलाड़ी जिन्होंने RCB के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया

Rahul
Photo- IPL
Photo- IPL

IPL 2020 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) बाहर हो चुकी है। एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने बैंगलोर को 6 विकेट से मात दी थी। बैंगलोर के लिए इस सीजन कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, तो कुछ ने काफी निराश किया। एबी डीविलियर्स (Ab de Villiers), देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), विराट कोहली (Virat Kohli) का प्रदर्शन टीम की जीत में अहम रहा लेकिन कई खिलाड़ियों ने केवल औसतन ही खेल दिखाया। आईये नजर डालते है किन तीन खिलाड़ियों ने इस सीजन बैंगलोर लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया।

3 खिलाड़ी जिन्होंने RCB के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया:

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

Photo- IPL
Photo- IPL

बैंगलोर के लिए इस सीजन युजवेंद्र चहल ने सबसे शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने टीम की गेंदबाजी का जिम्मा अकेले संभाला। युजवेंद्र चहल ने 15 मैचों में 21 विकेट अपने नाम किये, जिसमें उनका इकॉनमी रन रेट 7 के करीब रहा। इस दौरान उन्होंने एक मैच में 18 रन देकर 3 विकेट भी अपने नाम किये थे, यह उनका सबसे सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन था।

देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal)

Photo- IPL
Photo- IPL

कर्नाटक के युवा सलामी बल्लेबाज को इस सीजन RCB के लिए खेलने का मौका दिया गया, जिसे देवदत्त पडिक्कल ने दोनों हाथों से कबूला। देवदत्त पडिक्कल ने 15 मैचों में RCB के लिए सबसे ज्यादा 473 रन बनाये, जिसमें 5 अर्धशतक लगाये। भारत के लिए किसी अनकैप्ड बल्लेबाज ने अपने पहले सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाये। इस रिकॉर्ड को देवदत्त पडिक्कल ने अपने नाम किया।

एबी डीविलियर्स (AB de Villiers)

Photo- IPL
Photo- IPL

बैंगलोर के लिए इस साल सबसे बेहतरीन प्रदर्शन एबी डीविलियर्स का रहा। उन्होंने कई मुकाबलों में अपने दम पर टीम को जीत दिलाई। एबी डीविलियर्स ने 15 मैचों में 454 रनों का योगदान दिया, जिसमें 5 शानदार अर्धशतक शामिल रहे। सबसे ज्यादा छक्के लगाने किस सूचि में डीविलियर्स टॉप 10 में शामिल रहे, उन्होंने इस सीजन 23 छक्के लगाये।