IPL 2020 - मुंबई इंडियंस के आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के 3 कारण

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल 2020 (IPL 2020) की चैंपियन बन चुकी है। 10 नवंबर को हुए फाइनल मुकाबले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराया और लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम है। उन्होंने सबसे ज्यादा 5 बार इस खिताब को जीता है और कोई भी टीम उनके बराबर भी नहीं है। 3 आईपीएल टाइटल के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरे नंबर पर है।

मुंबई इंडियंस ने अभी तक जितनी भी आईपीएल ट्रॉफी जीती है वो सब रोहित शर्मा की कप्तानी में आई है। 2013 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। रिकी पोंटिंग को हटाकर उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई थी और वो सबकी उम्मीदों पर खरे भी उतरे। उन्होंने कप्तान बनते ही अपनी टीम को चैंपियन बना दिया और इसके बाद हर सीजन उनकी कप्तानी में टीम और बेहतर होती गई।

ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों वनडे टीम में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को मौका मिलना चाहिए था

मुंबई इंडियंस की इस लगातार जीत के कई कारण हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि मुंबई इंडियंस की टीम इतने साल से लगातार क्यों जीत रही है। आइए जानते हैं वो 3 कारण कौन-कौन से हैं।

3 कारण क्यों मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में इतना अच्छा प्रदर्शन करती है

1.जबरदस्त टीम

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

मुंबई की टीम आईपीएल की अन्य टीमों की तुलना में सबसे अधिक मजबूत और संतुलित टीम है। टीम के बल्लेबाज जितने बढ़िया हैं उतने ही अच्छे गेंदबाज भी इस टीम के पास हैं। चाहे वो जसप्रीत बुमराह हों, ट्रेंट बोल्ट हों, जेम्स पैटिंसन और नाथन कूल्टर नाइल जैसे दिग्गज गेंदबाज टीम के पास हैं।

यही कारण है कि मुंबई इंडियंस की टीम हर सीजन इतना बेहतरीन प्रदर्शन करती है। अगर टीम के बल्लेबाज नहीं चलते हैं तो गेंदबाज अपने दम पर मैच जिता देते हैं। कई बार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का फाइनल मुकाबला लो स्कोरिंग होने के बाद सिर्फ अपनी गेंदबाजी के दम पर जीता।

ये भी पढ़ें: 3 दिग्गज खिलाड़ी जिनका फ्लॉप होना उनकी टीमों को काफी महंगा पड़ा

2.बेहतरीन टीम मैनेजमेंट

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

मुंबई इंडियंस के पास बेहतरीन टीम के अलावा जबरदस्त सपोर्ट स्टाफ भी है। मुंबई के कैंप में जहीर खान, महेला जयवर्द्धने, शेन बॉन्ड, रॉबिन सिंह और जेम्स पैमेंट जैसे दिग्गज सपोर्ट स्टाफ हैं। ये सारे खिलाड़ी काफी अनुभवी हैं और काफी सारा एक्सपीरियंस टीम के साथ शेयर करते हैं।

जहीर खान और महेला जयवर्द्धने अपने समय के दिग्गज खिलाड़ी थे और उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए। वहीं शेन बॉन्ड न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज थे। ये खिलाड़ी अपनी कोचिंग और टैक्टिस से कप्तान रोहित शर्मा का काम आसान कर देते हैं।

3.रोहित शर्मा

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत शायद उनके कप्तान रोहित शर्मा हैं। कप्तानी के मामले में रोहित शर्मा का कोई सानी नहीं है। मैदान में वो एम एस धोनी की तरह एकदम शांत रहते हैं। वो मैदान में अक्सर ऐसे फैसले लेते हैं जिससे टीम को काफी फायदा होता है।

कई मौकों पर मुश्किल परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी बेहतरीन कप्तानी का नमूना पेश किया और ऐसे टेक्टिकल चेंज किए जिससे टीम को काफी फायदा हुआ। रोहित शर्मा की आईपीएल में कप्तानी देखकर कई दिग्गजों ने उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाने की भी बात कही है।

Edited by सावन गुप्ता