IPL 2020 - दिल्ली कैपिटल्स के लिए अनुमानित विदेशी खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन 

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स

#3 कगिसो रबाडा

Ad
कगिसो रबाडा
कगिसो रबाडा

दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख गेंदबाज कगिसो रबाडा का दिल्ली कैपिटल्स टीम में होना सुनिश्चित ही है। साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 12 मुकाबलों में 25 विकेट लेने वाले रबाडा ने दिल्ली की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान निभाया है। आईपीएल 2019 में भी उन्होंने लगातार अपनी तेज और घातक गेंदबाजी से सभी बल्लेबाजों को परेशान किया।

Ad

रबाडा दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए किसी भी समय आकर बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हैं और पिछले साल उन्होंने सुपर ओवर में भी अपनी काबिलियत के बल पर टीम को मुकाबला जिताया था। रबाडा दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं और ऐसे में इस साल भी विदेशी खिलाड़ी के तौर पर दिल्ली उन्हें सबसे पहले अपनी टीम में चुनेगी।

#4 संदीप लामिचाने

संदीप लामिचाने
संदीप लामिचाने

2018 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बने नेपाल के युवा स्पिनर संदीप लामिचाने से इस साल भी दिल्ली कैपिटल्स टीम को काफी उम्मीदें होंगी। दिल्ली का घरेलू मैदान स्पिनर्स के लिए काफी मददगार साबित होता है और इसीलिए संदीप दिल्ली के एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। 2019 में लामिचाने ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 6 मुकाबले खेले थे और 8 सफलताएं लेने में सफल रहे थे। संदीप भारतीय खिलाड़ी अश्विन और अक्षर पटेल जैसे स्पिनर्स के साथ मिलकर दिल्ली को ट्रॉफी दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications