IPL 2021 - एम एस धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
एम एस धोनी बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)
एम एस धोनी बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ एम एस धोनी (MS Dhoni') की धीमी बल्लेबाजी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस पिच पर सभी बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा और केवल धोनी ही नहीं थे जिन्हें रन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एम एस धोनी को धीमी बल्लेबाजी के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। एम एस धोनी 27 गेंद पर सिर्फ 18 रन ही बना सके। वो आखिर के ओवरों में खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके।

इस पिच पर ना केवल धोनी बल्कि सभी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे - स्टीफन फ्लेमिंग

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एम एस धोनी का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि इस पिच पर सभी बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। मैच के बाद फ्लेमिंग ने कहा "एम एस धोनी अकेले नहीं थे जो संघर्ष कर रहे थे। यहां पर स्ट्रोक लगाना आसान नहीं था। मेरे हिसाब से इस विकेट पर रन बनाना काफी मुश्किल था। पारी के आखिर में दोनों ही टीमों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शायद मैच विनिंग स्कोर से हम 10-15 रन पीछे रह गए।"

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना पाई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैच के बाद एम एस धोनी ने भी माना कि चेन्नई सुपर किंग्स 10-15 रन कम बना पाई और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications