महेंद्र सिंह धोनी की धुआंधार पारी और चेन्नई सुपरकिंग्स के फाइनल में पहुंचने को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

cricket cover image
महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाई जीत
महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाई जीत
Ad

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को आईपीएल (IPL) 2021 के पहले क्वालीफायर में हराते हुए फाइनल में जगह बना ली है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (6 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 18* रन) ने अंत में धुआंधार पारी खेलते हुए अंतिम ओवर में टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

धोनी के अलावा ऋतुराज गायकवाड और रॉबिन उथप्पा ने जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में विकेट चटकाते हुए टीम को वापसी दिलाने का प्रयास किया। अंत में धोनी ने दो गेंद श्रेष रहते चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला दी।

चेन्नई सुपर किंग्स के IPL 2021 के फाइनल में पहुंचने और एमएस धोनी की तूफानी पारी को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आई:

(चेन्नई की शानदार जीत। ऋतुराज की टॉप क्लास इनिंग, क्लासी उथप्पा और धोनी ने दिखाया कि टेंपरामेंट क्यों जरूरी है। पिछले सीजन के बाद क्या शानदार वापसी करते हुए फाइनल में जगह बनाई)

Ad

(IPL वापस वो ही टूर्नामेंट हो गया है जहां सात टीमें चेन्नई के खिलाफ फाइनल खेलने के लिए भिड़ती हैं। कमबैक सुपर किंग्स)

Ad

(क्या शानदार मैच। मुझे दिल्ली की टीम की युवा टीम के लिए बुरा लग रहा है। हार्ड लक और अगले मैच के लिए ऑल द बेस्ट। आज की रात सीएसके के नाम रही। धोनी द फिनिशर ने आगे से टीम को लीड किया। उन्होंने कूल रहते हुए खिलाड़ियों से बेस्ट कराने के लिए प्रेरित किया।)

Ad

(एमएस धोनी, इसके लिए शुक्रिया। क्या चेस था। चेन्नई फाइनल में और अब एमएस धोनी के धोनी के फैंस आराम से सो सकते हैं। )

Ad

(किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। नाम ही काफी है।)

Ad

(धोनी को खुद को इनफॉर्म बाएं हाथ के बल्लेबाज से ऊपर प्रमोट करना और शानदार तरीके से मैच को फिनिश करना। हमने ऐसा पहले भी देखा है।)

Ad

(धोनी फैन के इमोशन। थाला होना बिल्कुल भी आसान नहीं है। विंटेज माही इज बैक, बस यह ही ट्वीट है।)

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications