महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए खास नहीं कर पाए
महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए खास नहीं कर पाए

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की बल्लेबाजी आज नहीं चल पाई। दिल्ली के गेंदबाजों ने उनको 5 विकेट पर 136 रनों तक ही सीमित कर दिया। अम्बाती रायडू ने अर्धशतक जमाया। महेंद्र सिंह धोनी भी क्रीज पर टिके थे लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकले। धोनी ने 27 गेंदों पर 18 रन बनाए।

माही की बैटिंग फैन्स को पसंद नहीं आई और वे निराश नजर आए। उनके अनुसार चेन्नई के कम स्कोर के पीछे धोनी की धीमी पारी जिम्मेदार है। ऐसे में फैन्स ने ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दी। आपको भी उनके बारे में जरुर जानना चाहिए।

(दुर्भाग्य से चेन्नई ने अपने बेस्ट मिडिल ऑर्डर खिलाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया, जडेजा और ब्रावो 160 तक लेकर जा सकते थे)

(महेंद्र सिंह धोनी सर कृपया अपना बैटिंग स्टांस पुराने वाले में बदल दीजिये जो आपने 2002 से 2014 तक रखा था)

(अगर धोनी बैटिंग के लिए नहीं आते तो चेन्नई की टीम 80 पर आउट हो जाती)

(धोनी सहित सबका बुरा समय आ सकता है, कृपया दूसरों के प्रदर्शन पर कमेन्ट मत करो)

(यह चेन्नई नहीं है जो मैच हार गई, यह धोनी है)

(लॉर्ड धोनी ने दस गेंद डॉट खेलने के बाद एक सिंगल लिया)

(जब धोनी अच्छा करे, तो तारीफ के हकदार और जब बुरा करे तो नफरत के हकदार)

Quick Links