महेंद्र सिंह धोनी इस सीरीज में ज्यादा सफल नहीं रहे हैं (फोटो - IPL)आईपीएल 2021 (IPL 2021) में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया है। बल्ले से लगातार असफल होने के चलते इस सीजन में उनकी आलोचना भी हुई है। इस बीच चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन (Matthew Hyden) ने धोनी का समर्थन किया है।हेडन का मानना है कि धोनी इस सीजन में भी सबसे मूल्यवान खिलाड़ी हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज हेडन का मानना है कि धोनी ने बतौर कप्तान सही तरीके से चुनौतियों का सामना किया है। हेडन ने 'स्टार स्पोटर्स' में इस संदर्भ में कहा कि भले ही धोनी के लिए अभी तक का टूर्नामेंट ज्यादा सफल नहीं रहा हो लेकिन फिर भी वह सबसे मूल्यवान खिलाड़ी हैं। एक टीम के कप्तान होने के नाते उन्होंने चुनौतियों को पार किया है। जाहिर सी बात है कि वह उम्रदराज खिलाड़ी हैं लेकिन उनकी एक विरासत है और वह अपनी टीम के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ा रहे हैं। ड्वेन ब्रावो जैसे अनुभवी खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं। टीम का हर सदस्य एक साथ मिलकर काम कर रहा है।Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du!@ChennaiIPLMS meet ups! 😎#SRHvCSK #WhistlePodu #Yellove 🦁💛2:36 AM · Oct 1, 2021114641306MS meet ups! 😎#SRHvCSK #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 https://t.co/MwD7cI0dA5हेडन का मानना है कि धोनी का अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा बरकरार है। उन्होंने आग कहा कि जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तब धोनी के पास काफी युवा टीम थी। उनके पास अब जो टीम है उसमें काफी पुराने खिलाड़ी मौजूद हैं। उनके पास उम्रदराज खिलाड़ी हैं लेकिन हमने धोनी की शैली में देखा है कि वह अभी भी अपने सबसे अच्छे खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं जैसे ब्रावो, फाफ डू प्लेसी और बाकी के खिलाड़ी जिनका टूर्नामेंट अच्छा रहा है। इसलिए मेरे लिए उनकी कप्तानी की शैली शानदार है और महान खिलाड़ी ही ऐसा करते हैं। वह जरूरत के हिसाब से चीजों को बदलते हैं।'धोनी ने मौजूदा सीजन में अब तक 11 मैचों में 13.20 की औसत और 111.86 की स्ट्राइक रेट से 66 रन बना लिए हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद हैं। प्लेऑफ़ के लिए भी चेन्नई की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में यह टीम ख़िताब भी जीत सकती है।