"महेंद्र सिंह धोनी को महंगे खिलाड़ी नहीं चाहिए," पूर्व सलामी बल्लेबाज का बयान

महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ी की अच्छी परख करते हैं
महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ी की अच्छी परख करते हैं

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की सफलता के पीछे काफी हद तक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का तीव्र दिमाग जिम्मेदार है। टीम को बनाने की बात हो या नीलामी में खिलाड़ी लेने की बात हो, धोनी की सलाह हर जगह दिखाई देती है। इस बार आईपीएल नीलामी को लेकर आकाश चोपड़ा ने धोनी की मानसिकता को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

Ad

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से एक वीडियो चैट में बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी को नए खिलाड़ी नहीं चाहिए। उनके लिए अनुभवी नाम मायने रखते हैं। इसके अलावा वह महंगे खिलाड़ी भी नहीं चाहते। उनके पास कुछ ऑल राउंडर पहले से ही हैं। इसके बाद वह एक या दो गेंदबाज चाहेंगे और बाकी खिलाड़ी ऐसे लेंगे जो गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी करते हों। वह ज्यादा बड़ी बोली लगाकर खिलाड़ी खरीदने में विश्वास नहीं रखते। अनुभवी खिलाड़ी आने पर वह उनसे प्रदर्शन निकलवाना जानते हैं।

धोनी की सलाह नीलामी में जरुर सामने आएगी
धोनी की सलाह नीलामी में जरुर सामने आएगी

इसके अलावा चोपड़ा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कहा कि वे गेंदबाजी में गलती करते हैं। पैसे खर्च करने के बाद भी बड़े नामों को अपने साथ शामिल नहीं करते। उनको बड़ी राशि खर्च करनी है, तो उस तरह के खिलाड़ी अपने साथ शामिल करने चाहिए। वे ज्यादा पैसे खर्च करके भी जयदेव उनादकट को खरीदते हैं, हालाँकि उनादकट खराब गेंदबाज नहीं हैं लेकिन विदेशी नामों को भी खरीदने का प्रयास करना चाहिए।

Ad

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स में जोफ्रा आर्चर एक बड़ा नाम रहे हैं लेकिन वह इस सीजन नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड से बेन स्टोक्स भी नहीं होंगे। गेंदबाजी विभाव में निश्चित रूप से राजस्थान रॉयल्स को ध्यान देने की आवश्यकता है। नीलामी में रॉयल्स की बिड देखने लायक रहेगी।

बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होने वाली नीलामी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कुछ बड़े नामों के ऊपर भारी बोली लगने की संभावना भी है। देखना होगा कि इस बार सबसे ज्यादा राशि किस खिलाड़ी को मिलती है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications