सीएसके के प्रमुख बल्लेबाज ने IPL 2022 को आखिरी सीजन बताते हुए संन्यास का किया ऐलान, बाद में ट्वीट किया डिलीट

Neeraj
इस सीजन रायडू ने लगाया है केवल एक अर्धशतक (Photo Credit: IPL)
इस सीजन रायडू ने लगाया है केवल एक अर्धशतक (Photo Credit: IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने थोड़ी देर पहले ही ट्वीट करके जानकारी दी थी कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा। रायडू ने अपने ट्वीट में मुंबई इंडियंस (MI) और CSK की टीम को धन्यवाद भी कहा था। रायडू द्वारा संयास लेने के ट्वीट के आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने लगे, लेकिन थोड़ी ही देर बाद रायडू ने अपना डिलीट कर दिया।

Ad

रायडू द्वारा किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं:

अम्बाती रायडू के ट्वीट का स्क्रीनशॉट
अम्बाती रायडू के ट्वीट का स्क्रीनशॉट

रायडू द्वारा किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं आना शुरु ही हुई थीं कि उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया और इसके बाद लोगों के बीच कन्फ्यूजन हो गया। लोग यह समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने लोगों के कन्फ्यूजन को दूर करते हुए बताया है कि रायडू संन्यास नहीं ले रहे हैं। हालांकि, अब तक यह समझ नहीं आया है कि आखिर रायडू ने वह ट्वीट क्यों किया था और फिर उन्होंने इसे डिलीट क्यों किया।

Ad

क्या CSK की टीम में सब सही है?

CSK की टीम का प्रदर्शन इस सीजन निराशाजनक रहा और टीम प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। सीजन शुरु होने से ठीक पहले एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था। जडेजा की कप्तानी में टीम ने आठ में से छह मैच गंवाए थे और फिर सीजन के बीच में ही धोनी ने वापस कप्तानी संभाल ली।

धोनी के कप्तान बनने के बाद जडेजा ने दो मुकाबले खेले और फिर उन्हें चोट के कारण बाहर कर दिया गया। हाल ही में जडेजा पूरे सीजन से बाहर हुए हैं। इस बीच CSK के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने जडेजा को अनफॉलो भी कर दिया था। ऐसे में जडेजा और टीम के बीच तकरार की खबरें आई हैं। हालांकि, विश्वनाथन ने इस बात से भी इंकार किया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications