"कप्तान आते हैं और चले जाते हैं लेकिन धोनी जैसा लीडर जीवन में एक बार आता है" - सीएसके के कप्तान को लेकर दिग्गज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया 

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नियुक्त हुए हैं
महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नियुक्त हुए हैं

आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कप्तान के रूप में जीत के साथ वापसी की। रविंद्र जडेजा के बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी को फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई। धोनी की जीत के साथ वापसी के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा (Ajay Jadeja) ने उनकी जमकर तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि धोनी एक भावना हैं जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

Ad

एमएस धोनी ने कप्तान के रूप में आईपीएल 2022 के 46वें मैच में वापसी की और सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी टीम को 13 रन से महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

एमएस धोनी को लेकर अजय जडेजा की प्रतिक्रिया

अजय जडेजा के अनुसार, कप्तान के तौर पर धोनी की वापसी खराब प्रदर्शन कर रही सीएसके के लिए एकमात्र अच्छी खबर हो सकती है। क्रिकबज पर धोनी के बारे में बात करते हुए जडेजा ने कहा,

जब धोनी सामने आते हैं, तो यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हमेशा सकारात्मक होता है। पहले भारत का भी यही हाल था। वह अंतर पैदा करते हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उनकी कप्तानी ने सीएसके को आखिरी मैच जीता था। ऐसा नहीं है कि धोनी के नेतृत्व में चेन्नई ने मैच नहीं हारा है। खिलाड़ी और कप्तान आते हैं और चले जाते हैं लेकिन धोनी जैसा लीडर जीवन में एक बार आता है। जब वह कप्तानी करते हैं, तो वह कुछ खास होते हैं। वह 2007 से ऐसा कर रहे हैं। अगर 15 साल में लोगों को यह समझ में नहीं आया कि कप्तान धोनी क्या लाते हैं, तो उन्हें कुछ भी समझाने का कोई मतलब नहीं है।

बुधवार को फाफ डू प्लेसी की अगुवाई में आरसीबी के सामने एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 एमसीए स्टेडियम, पुणे में होगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications