दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ियों को मिली नई ट्रेनिंग किट, चेतन सकारिया और यश ढुल ने दी खास प्रतिक्रिया 

चेतन सकारिया और यश ढुल दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी के साथ
चेतन सकारिया और यश ढुल दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी के साथ

बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने स्क्वाड में शामिल कई युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग किट प्रदान की जिसमें जर्सी समेत अन्य चीजें मौजूद थी और उन्होंने इसका पूरा वीडियो भी साझा किया। दिल्ली की टीम के सभी खिलाड़ी ताज महल पैलेस, मुंबई में ठहरे हुए हैं और वहीं यह वीडियो भी बनाया गया है।

Ad

वीडियो में जिन खिलाड़ियों को दिखाया गया है उनमें चेतन सकारिया, रिपल पटेल, यश ढुल, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, अश्विन हेब्बर, प्रवीण दुबे, ललित यादव और विक्की ओस्तवाल शामिल हैं। इन सभी के दरवाजों में होटल स्टाफ ने किट पहुंचाई। इस बार की ट्रेनिंग किट पिछली बार की तुलना में ज्यादा अलग नहीं है और हल्का नीला रंग तथा एक साइड टाइगर का चेहरा बना हुआ है।

सभी खिलाड़ियों ने इस दौरान लगभग एक जैसी प्रतिक्रिया दी और ख़ुशी भी जताई।

देखें वीडियो :

Ad

मेगा ऑक्शन में खरीदे गए चेतन सकारिया काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने कहा,

आखिरकार, मेरा नंबर मिल गया, 55। ये रंग ही ऐसा है, ये रंग पहन के फील आता है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनूंगा।

वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल भी इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा होंगे। उन्होंने किट मिलने के बाद कहा,

यह आईपीएल में मेरा पहला मौका है। मैं दिल्ली से हूं और मुझे दिल्ली के लिए चुना भी गया है। इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं।

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के मैचों का कार्यक्रम

• 27 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 3.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

• 02 मार्च, गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

• 7 अप्रैल, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

• 10 अप्रैल, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

• 16 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

• 20 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, शाम 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

• 22 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

• 28 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

• 1 मई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, दोपहर 3.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

• 5 मई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

• 8 मई, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

• 11 मई, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

• 16 मई, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे, (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

• 21 मई, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे, (वानखेड़े स्टेडियम)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications