दिल्ली कैपिटल्स ने अपने फील्डिंग कोच का किया ऐलान

उनके पास फील्डिंग कोच के रूप में लम्बा अनुभव है
उनके पास फील्डिंग कोच के रूप में लम्बा अनुभव है

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सीजन के लिए बीजू जॉर्ज को अपना फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। वह भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन तक यह पद संभाला था। बीजू कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग, शेन वॉटसन, जेम्स होप्स के अलावा अजीत अगरकर और प्रवीण आमरे के साथ शुरू कार्य करेंगे।

दिल्ली के एक प्रमोटर ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि हम उनको सीजन के लिए ले गए हैं और वह आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में अच्छे वर्षों का अनुभव रखते हैं। दिल्ली की टीम मुंबई में 10 मार्च को एकत्रित होगी। कप्तान ऋषभ पन्त बाद में टीम के साथ शामिल होंगे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच होगा। यह मुकाबला 27 मार्च को खेला जाएगा।

जॉर्ज पहले भी भारत में कोचिंग सेवाएँ दे चुके हैं। वह भारतीय महिला टीम के फील्डिंग कोच के रूप में काम कर चुके हैं। वह केकेआर के लिए भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलवा कुवैत की राष्ट्रीय टीम के साथ भी जॉर्ज जुड़े रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई में एकत्रित होने के बाद वहां ट्रेनिंग और कैम्प आदि चीजों से गुजरेगी। कप्तान ऋषभ पन्त इस समय श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। ऐसे में वह बाद में टीम के साथ जुड़ेंगे। पिछले कुछ सीजन से दिल्ली कैपिटल्स ने उम्दा खेल का प्रदर्शन आईपीएल में किया है। देखना होगा कि इस बार दिल्ली की टीम किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरती है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम

पृथ्वी शॉ, ऋषभ पन्त, अश्विन हेब्बार, टिम साइफर्ट, रॉवमैन पॉवेल, मनदीप सिंह, डेविड वॉर्नर, केएस भरत, अक्षर पटेल, ललित यादव, कमलेश नागरकोटी, मिचेल मार्श, रिपल पटेल, यश धुल, विकी ओस्तवाल, प्रवीन दुबे, सरफराज खान, एनरिक नॉर्टजे, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान, कुलदीप यादव।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
App download animated image Get the free App now