दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन आईपीएल की ट्रॉफी जीत सकती है, पूर्व दिग्गज का बयान

Nitesh
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत हैं
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत हैं

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने आईपीएल 2022 (IPL) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम इस सीजन आईपीएल (IPL) की ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन आईपीएल जीतने की फेवरिट है।

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन का अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। पिछली बार की तरह इस बार भी टीम की कमान युवा कप्तान ऋषभ पंत के हाथों में है। कुल 24 खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किये। इनमें कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं वहीं कुछ युवा नाम भी शामिल हैं। टीम ने अभी तक एक बार भी आईपीएल का टाइटल अपने नाम नहीं किया है। 2020 के सीजन में दिल्ली फाइनल तक जरूर पहुंची थी लेकिन टाइटल नहीं जीत पाई थी।

इस बार की ट्रॉफी पर दिल्ली कैपिटल्स का नाम हो सकता है - सुनील गावस्कर

स्पोर्ट्स तक पर बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा "ऋषभ पंंत को पिछले सीजन कप्तानी का अनुभव हो गया है और इससे उन्हें इस सीजन काफी फायदा मिलेगा। पिछले एक डेढ़ महीने से इंडियन टीम के लिए उनका फॉर्म भी काफी शानदार रहा है। इससे भी उनका कॉफी कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। जिस तरह की टीम दिल्ली कैपिटल्स की है, उसे देखते हुए उनके टाइटल जीतने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। ये संभव है कि इस बार ट्रॉफी पर उनका नाम लिखा हो।"

इससे पहले सुनील गावस्कर ने कहा था कि पंजाब किंग्स इस आईपीएल सीजन शायद ट्रॉफी ना जीत पाए। सुनील गावस्कर के मुताबिक टीम के पास कोई इम्पैक्ट प्लेयर नहीं है और इसी वजह से उनका इस साल भी टाइटल जीतने का सपना अधूरा रह जाएगा। पंजाब किंग्स अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शाम 7:30 बजे खेलेगी।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications