दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस बार चीजें ठीक नहीं चल रही हैदिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम में लगातार कोरोना मामले देखे जा रहे हैं। मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के बाद अब टिम साइफर्ट (Tim Seifert) की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आज दिल्ली की टीम का मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ होना है। हालांकि कोरोना मामलों के बाद भी मैच तय समय के अनुसार शुरू होगा।कुछ सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिम साइफर्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले मिचेल मार्श की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराने की खबरें भी सामने आई थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली के लिए चीजें ठीक नहीं चल रही है।Johns.@CricCrazyJohnsMitchell Marsh - Covid positiveTim Seifert - Covid positiveAnrich Nortje - Not fully fitNot good times for Delhi Capitals.118497Mitchell Marsh - Covid positiveTim Seifert - Covid positiveAnrich Nortje - Not fully fitNot good times for Delhi Capitals.दो खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के अलावा एनरिक नॉर्टजे को लेकर भी एक खबर है। नॉर्टजे के पूरी तरह से फिट नहीं होने की खबर सामने आई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि पंजाब के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम निश्चित रूप से प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी। हालांकि देखना होगा कि किन नामों को दिल्ली की टीम में शामिल किया जाएगा।दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक इस सीजन बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन बाद में दिल्ली कैपिटल्स का खेल प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई। 5 मैचों में दिल्ली की टीम 2 बार जीत दर्ज कर पाई है। 3 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को पराजय का सामना करना पड़ा है।दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाडपृथ्वी शॉ, ऋषभ पन्त, अश्विन हेब्बार, टिम साइफर्ट, रॉवमैन पॉवेल, मनदीप सिंह, डेविड वॉर्नर, केएस भरत, अक्षर पटेल, ललित यादव, कमलेश नागरकोटी, मिचेल मार्श, रिपल पटेल, यश धुल, विकी ओस्तवाल, प्रवीन दुबे, सरफराज खान, एनरिक नॉर्टजे, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान, कुलदीप यादव।