दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, सामने आई तस्वीरें

Nitesh
दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी काफी कलरफुल है (Photo Credit - Twitter)
दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी काफी कलरफुल है (Photo Credit - Twitter)

आईपीएल 2022 (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। टीम ने इस जर्सी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स की ये नई जर्सी काफी कलरफुल है। जर्सी पर रेनबो का शेड है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें प्रमुख खिलाड़ी इस जर्सी को पहने हुए नजर आ रहे हैं। कप्तान ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और मुस्तफिजुर रहमान तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।

दिल्ली की टीम ने कैप्शन में लिखा "आईपीएल के सेकेंड हाफ की शुरूआत हम कलरफुल नोट के साथ कर रहे हैं। केकेआर के खिलाफ आज के मैच में हमारे खिलाड़ी ये स्पेशल जर्सी पहनेंगे।"

Ad

आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा

आईपीएल 2022 में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के साथ है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 7 मैचों में सिर्फ तीन जीत दर्ज की है और सातवें स्थान पर हैं। अगर टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो इस मुकाबले में जीत हासिल करना काफी जरूरी होगा। इस सीजन एक बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम केकेआर को हरा चुकी है, ऐसे में उनके हौंसले जरूर बुलंद होंगे।

आपको बता दें कि पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक तरीके से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं नो बॉल को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। अंपायर द्वारा नो बॉल नहीं दिए जाने पर कप्तान ऋषभ पंत ने अपने खिलाड़ियों को मैदान से वापस बुला लिया था और इसके लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी। देखने वाली बात होगी कि पंत के ऊपर उस घटना का कितना प्रभाव पड़ा है और क्या आज होने वाले मैच में उसका असर दिखेगा या नहीं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications