आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के सभी मैचों का शेड्यूल

लखनऊ की टीम पहली बार आईपीएल में नजर आएगी
लखनऊ की टीम पहली बार आईपीएल में नजर आएगी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम पहली बार आईपीएल (IPL) 2022 में हिस्सा लेने जा रही है। पंजाब किंग्स की ओर से पिछले दो सीजन कप्तानी करने वाले केएल राहुल (KL Rahul) को इस नई टीम का कप्तान बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई को भी ऑक्शन से पहले ड्राफ्ट में शामिल किया गया था। लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान को सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके अलावा जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, मार्क वुड, क्विंटन डी कॉक और मनीष पांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी काफी महंगी कीमत पर खरीदे गए। इतना ही नहीं फ्रेंचाइजी द्वारा एविन लुईस, कृष्णप्पा गौतम, अंकित राजपूत, मनन वोहरा, दुष्मंथा चमीरा, शाहबाज नदीम होनहार खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा है।

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मैचों का कार्यक्रम

· 28 मार्च, गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, शाम 7:30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

· 31 मार्च, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

· 4 अप्रैल, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

· 7 अप्रैल, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

· 10 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, शाम 7.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

· 16 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, दोपहर 3.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

· 19 अप्रैल, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

· 24 अप्रैल, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

· 29 अप्रैल, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, शाम 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

· 1 मई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, दोपहर 3.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

· 7 मई, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

· 10 मई, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, शाम 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

· 15 मई, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

· 18 मई, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

Quick Links