आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) का रोमांच छाया हुआ है। इस ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी मैदान में थी, जिन्होंने अपनी पूरी रणनीति के तहत अपनी-अपनी टीम तैयार कर ली है। इस बार के सीजन में 8 की बजाय 10 टीमें होने के कारण कई खिलाड़ियों को अपनी पुरानी टीम का साथ छोड़ना पड़ा, तो कुछ खिलाड़ियों को अपनी पुरानी टीम में रहने का ही मौका मिल गया। बेंगलुरु में पिछले हफ्ते शनिवार और रविवार को हुए ऑक्शन में खिलाड़ियों पर खूब पैसों की बारिश हुई। जहां कुछ नाम तो करोड़ो में बिके, तो कुछ के हाथ निराशा लगी और उन्हें कोई खरीददार ही नहीं मिल सका।
विश्व क्रिकेट के कुछ ऐसे बड़े नाम रहे जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में उतनी बड़ी धनराशि नहीं मिली, जितनी उम्मीद थी। कम राशि मिलने का कारण फ्रेंचाइजी का इन खिलाड़ियों में रूचि न दिखाना रहा। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 प्रमुख नामों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें उम्मीद के मुताबिक बड़ी धनराशि नहीं मिली।
3 बड़े खिलाड़ी जो आईपीएल आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में बहुत ही सस्ते बिके (IPL 2022 Mega Auction Me Saste Bikne Wale Khiladhi)
#3 लुंगी एनगीडी (50 लाख) - दिल्ली कैपिटल्स
![लुंगी एनगीडी को बहुत ही कम दामों में खरीदा गया](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3c158-16449110410388-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3c158-16449110410388-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3c158-16449110410388-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3c158-16449110410388-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3c158-16449110410388-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3c158-16449110410388-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3c158-16449110410388-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3c158-16449110410388-1920.jpg 1920w)
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपने डेब्यू से ही काफी प्रभाव छोड़ा था। साल 2018 में लुंगी एनगिडी को आईपीएल में खेलने का मौका मिला था। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खेमे में किया था। लुंगी एनगिडी का बढ़िया प्रदर्शन रहा है, जिन्होंने 14 मैचों में 25 विकेट अपने नाम दर्ज किए। इस बार लुंगी एनगिडी ऑक्शन में उतरे। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। एनगिडी के प्रभाव को देखते हुए उन्हें अच्छी धनराशि मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें बेस प्राइज में ही दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा और इस तरह वह काफी सस्ते दाम में बिक गए।
# मुस्ताफ़िज़ुर रहमान (2 करोड़) - दिल्ली कैपिटल्स
![मुस्ताफ़िज़ुर रहमान](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/44b3d-16449118551294-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/44b3d-16449118551294-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/44b3d-16449118551294-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/44b3d-16449118551294-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/44b3d-16449118551294-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/44b3d-16449118551294-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/44b3d-16449118551294-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/44b3d-16449118551294-1920.jpg 1920w)
बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफ़िज़ुर रहमान एक जबरदस्त गेंदबाज के रूप में सामने आए हैं। मुस्ताफ़िज़ुर ने जब से अपने क्रिकेट करियर का डेब्यू किया है, उसके बाद से वो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने आईपीएल में भी जगह बनाई और 2016 के सीजन में सनराइज़र्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। इन्हें छोटे प्रारूप का माहिर गेंदबाज माना जाता है और इसी वजह से 2 करोड़ के बेस प्राइस से इन्हें अधिक रकम मिलने की उम्मीद थी लेकिन इनके लिए एकमात्र बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई और उन्होंने अपनी टीम में शामिल किया। मुस्ताफ़िज़ुर ने आईपीएल में अब तक 38 मैचों में 38 विकेट हासिल किए हैं।
#1 जेसन रॉय (2 करोड़) - गुजरात टाइटंस
![जेसन रॉय](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/b0ccf-16449120930368-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/b0ccf-16449120930368-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/b0ccf-16449120930368-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/b0ccf-16449120930368-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/b0ccf-16449120930368-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/b0ccf-16449120930368-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/b0ccf-16449120930368-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/b0ccf-16449120930368-1920.jpg 1920w)
इंग्लैंड के तूफानी सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय आज के दौर में सीमित ओवर क्रिकेट के जबरदस्त बल्लेबाज हैं। रॉय का इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त प्रभुत्व है, जो वनडे और टी20 क्रिकेट में अपने आक्रामक खेल से गेंदबाजों में खौफ पैदा करते हैं। जेसन रॉय के इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए अच्छी धनराशि की उम्मीद थी लेकिन जेसन रॉय ऑक्शन में जब उतरे तो गुजरात टाइटंस के हाथ बहुत ही सस्ते दाम में लग गए। जेसन रॉय अपनी बेस प्राइज 2 करोड़ में ही बिक गए।