IPL 2022 मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदे गए सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की लिस्ट

सुरेश रैना समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार
सुरेश रैना समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार

IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को हुआ। इस ऑक्शन में काफी चौंकाने वाली चीजें देखने को मिली। एक तरफ कुछ खिलाड़ियों के लिए काफी ज्यादा बोली लगाई और ऐसे कई प्रमुख खिलाड़ी भी रहे जिन्हें इस साल नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला। सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के कई प्रमुख खिलाड़ियों को इस साल अनसोल्ड रहना पड़ा।

इस लिस्ट में सुरेश रैना, इमरान ताहिर, शाकिब अल हसन, आरोन फिंच, मार्नस लैबुशेन, इयोन मोर्गन जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें इस साल कोई भी खरीददार नहीं मिला है।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के दोनों दिन किन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला:

आईपीएल 2022 की नीलामी में नहीं खरीदे जाने वाले भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट:

सुरेश रैना, मनोज तिवारी, अमित मिश्रा, पीयूष चावला, राहुल शर्मा, मोहित शर्मा, इशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, संदीप वॉरियर, केदार जाधव, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, पवन नेगी, परवेज रसूल, श्रीसंत, मुरली विजय।

IPL 2022 की नीलामी में नहीं खरीदे जाने वाले सभी विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट:

स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, आदिल रशीद, इमरान ताहिर, एडम जैम्पा, मुजीब उर रहमान, जेम्स विंस, मर्चेंट डी लैंग, साकिब महमूद, एश्टन एगर, क्रेग ओवरटन, आरोन फिंच, डेविड मलान, इयोन मोर्गन, क्रिस लिन, उस्मान ख्वाजा, केन रिचर्डसन, लुइस ग्रेगरी, मार्नस लैबुशेन, कॉलिन मुनरो, तबरेज शम्सी, जोश फिलिप, एंड्रू टाई, राइली रूसो, रोस्टन चेस, मोइसेस हेनरिक्स, जेम्स फॉकनर, डार्सी शॉर्ट, रीसे टॉप्ले, शेल्डन कॉट्रेल, टॉस एस्टेल, मार्टिन गप्टिल, बेन कटिंग, स्कॉट कुगलिन, डैरेन ब्रावो, कार्लोस ब्रेथवेट, कीमो पॉल, बिली स्टैनलेक, कैस अहमद, ईष सोढ़ी, नजीबुल्लाह जादरान, लिटन दास, जॉर्ज गार्टन, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला, आंद्रे फ्लेचर, रहमनुल्लाह गुरबाज, शाई होप, हेनरिक क्लासेन, बेन मैकडरमॉट, डुआन जानसेन, गेराल्ड कोट्जी, ब्लेसिंग मुजरबानी, अकील होसेन, हेडन केर, लॉरी इवांस, टॉम कैडमोर।

Quick Links

Edited by Narender
App download animated image Get the free App now