पियूष चावला और इश सोढ़ी जैसे दिग्गज रहे अनसोल्ड, मयंक मारकंडे की पुरानी टीम में वापसी

Nitesh
पियूष चावला के लिए ऑक्शन के दौरान किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई
पियूष चावला के लिए ऑक्शन के दौरान किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) के दूसरे दिन पियूष चावला, इश सोढ़ी और तबरेज शम्सी जैसे दिग्गज नहीं बिके। इसके अलावा कई लोकल इंडियन प्लेयर्स भी नहीं बिके। वहीं मयंक मारकंडे को मुंबई इंडियंस ने, शाहबाज नदीम को लखनऊ सुपर जायंट्स, महेश तीक्ष्णा को सीएसके और मनन वोहरा को लखनऊ ने खरीदा।

Ad

मयंक मारकंडे की अगर बात करें तो मुंबई इंडियंस ने उन्हें 65 लाख में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने भी मयंक मारकंडे के लिए बोली लगाई लेकिन मुंबई ने उन्हें हासिल किया। मारकंडे इससे पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम को लखनऊ ने 50 लाख में खरीदा। उनके लिए किसी और टीम ने बोली ही नहीं लगाई और लखनऊ ने 50 लाख की उनकी बेस प्राइज में उन्हें हासिल कर लिया। वहीं श्रीलंका के महेश तीक्ष्णा के लिए केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई। आखिर में सीएसके ने उन्हें 70 लाख में खरीद लिया। रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख की रकम में खरीदा। आईपीएल में कई मुकाबले खेल चुके मनन वोहरा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख में हासिल किया। मनन वोहरा ओपन भी कर सकते हैं और ताबड़तोड़ पारियां खेलने में सक्षम हैं।

कई दिग्गज खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर तबरजे शम्सी और अफगानिस्तान के गेंदबाज कैस अहमद अनसोल्ड रहे। कर्ण शर्मा भी अनसोल्ड रहे। इश सोढ़ी और पियूष चावला के लिए भी किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। पियूष चावला के पास आईपीएल का काफी एक्सपीरियंस है लेकिन इस सीजन पहले सेट में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला है। वहीं विराट सिंह, हिम्मत सिंह, सचिन बेबी, हरनूर सिंह, हिमांशु राणा और रिकी भुई जैसे खिलाड़ियों के लिए भी किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और ये अनसोल्ड रहे।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications