आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन कौन-कौन से प्रमुख प्लेयर होंगे ऑक्शन का हिस्सा

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (Photo Credit - IPLT20)
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) जारी है और पहले दिन कुल 74 खिलाड़ी बिके, जिसमें कई विदेशी प्लेयर भी थे। कई बड़े नाम पहले दिन ऑक्शन में चर्चा का विषय रहे। डेविड वॉर्नर, इशान किशन, फाफ डू प्लेसी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, अश्विन, शिखर धवन और क्विंटन डी कॉक जैसे प्लेयर्स को नीलामी के दौरान खरीददार मिले।

वहीं कई प्रमुख प्लेयर ऐसे रहे जिनके लिए बोली नहीं लगी। इसमें सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, आदिल रशीद, मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन के नाम प्रमुख हैं। वहीं ऑक्शन के दूसरे दिन भी कई प्रमुख प्लेयर्स के लिए बोली लग सकती है। हम आपको बताते हैं कि दूसरे दिन कौन-कौन से बड़े नाम ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

दूसरे दिन नीलामी में हिस्सा लेने वाले प्रमुख प्लेयर

क्रिस जॉर्डन, नाथन कूल्टर नाइल, एविन लुईस, जोफ्रा आर्चर, जेम्स विंस, साकिब महमूद, एश्टन एगर, आरोन फिंच, डेविड मलान, इयोन मोर्गन, जेम्स नीशम, इशांत शर्मा, एलेक्स हेल्स, क्रिस लिन, ग्लेन फिलिप्स, उस्मान ख्वाजा, एडम मिलने, केन रिचर्डसन, टिम साउदी, कॉलिन मुनरो, मार्नस लैबुशेन, एडेन मार्करम, अजिंक्य रहाणे, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, पियूष चावला, जयंत यादव, तबरेज शम्सी, डेवोन कॉनवे, रेसी वेन डर डुसेन, डेनियम सैम्स, मिचेल सैंटनर, टाइमल मिल्स, एंड्रु टाई, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, जेम्स फॉकनर, रोस्टन चेज, डार्सी शॉर्ट, शेल्डन कॉट्रेल, नवदीप सैनी, हनुमा विहारी, मनोज तिवारी, वरुण एरोन, गुलबदिन नईब, मोहित शर्मा, बरिंदर सरन, शाई होप, कुसल परेरा, केशव महाराज, हजरतुल्लाह जजई, डेविड विसे, मार्क दयाल, केदार जाधव, विराट सिंह और थिसारा परेरा।

इसके अलावा और भी कई प्रमुख प्लेयर हैं जिनके लिए ऑक्शन में बोली लग सकती है। सभी फ्रेंचाइजी को अपनी तरफ से भी कुछ नाम देने को कहा गया है। अभी तक कई खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन में करोड़पति बन चुके हैं और आगे भी करोड़ों की बोली लगने की पूरी संभावना है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता