यश धुल बने दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्साभारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप (India Under-19 World Cup) विजेता टीम के कप्तान यश धुल (Yash Dhull) ने आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) के दौरान दिल्ली कैपिटल्स टीम (Delhi Capitals) में चुने जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का आभार जताया है और कहा है कि काफी समय तक उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के बाल भवन एकेडमी में ट्रेनिंग ली थी।हाल ही में यश धुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता था। उन्होंने कई जबरदस्त पारियां भी टूर्नामेंट में खेली थी। इसके बाद कई लोगों का मानना था कि आईपीएल ऑक्शन के दौरान यश धुल का चयन जरूर हो जाएगा और वैसा ही हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने उनके लिए बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।यश धुल की बेस प्राइज 20 लाख थी और उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली के अलावा पंजाब किंग्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। हालांकि आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख की रकम में यश धुल को हासिल कर लिया।यश धुल ने दिल्ली कैपिटल्स टीम का जताया आभारयश धुल ने एक वीडियो जारी कर आईपीएल में चुने जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,हैलो दिल्ली कैपिटल्स, मेरे ऊपर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया। मैं 8-9 साल से दिल्ली कैपिटल्स के बाल भवन एकेडमी का हिस्सा हूं। इसलिए ये मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। टीम के साथ जुड़ने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं और अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करूंगा। View this post on Instagram Instagram Postदिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई बड़े दिग्गज मौजूद हैं, जिनके साथ यश धुल को ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलेगा। दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, टिम सायफर्ट और मंदीप सिंह जैसे प्लेयर हैं और यश धुल को इन प्लेयर्स से काफी कुछ सीखने का मौका मिल सकता है।