पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चुनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन, 5 भारतीय शामिल

महेंद्र सिंह धोनी को इस टीम का कप्तान बनाया गया है
महेंद्र सिंह धोनी को इस टीम का कप्तान बनाया गया है

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में दो नई टीमें आई है और दोनों ने प्रभावित किया है। गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन धाकड़ प्रदर्शन करते हुए अब तक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने ऑल टाइम आईपीएल इलेवन का चयन किया है।

Ad

स्पोर्ट्सकीड़ा पर अपनी टीम के बारे में बताते हुए मोहम्मद कैफ ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान नियुक्त किया है। अहम बात यह भी है कि कैफ की टीम में महज पांच भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इसके अलावा छह विदेशी खिलाड़ी इस टीम में शामिल किये गए हैं।

बतौर ओपनर मोहम्मद कैफ ने क्रिस गेल के साथ रोहित शर्मा को चुना है। गेल के आईपीएल आंकड़े किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। रोहित शर्मा ने भी बतौर ओपनर धाकड़ खेल दिखाया है। नम्बर तीन के लिए कैफ ने आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को शामिल किया है। चौथे स्थान पर खेलने के लिए सुरेश रैना का नाम मोहम्मद कैफ ने लिया।

एबी डीविलियर्स को नम्बर पांच के बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। डीविलियर्स ने आरसीबी के लिए कई सालों तक बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। इस साल वह संन्यास की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनके बाद कैप्टन कूल धोनी का नाम है। धोनी को इस टीम का कप्तान भी बनाया गया है।

आंद्रे रसेल को बतौर ऑल राउंडर टीम का हिस्सा बनाया गया है। वहीँ राशिद खान और सुनील नारेन बतौर स्पिनर चुने गए हैं। तेज गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा का नाम शामिल है। दोनों ही खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए उम्दा काम करने में सफल रहे हैं।

मोहम्मद कैफ की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन

क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डीविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, राशिद खान, सुनील नारेन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications