एम एस धोनी से उनकी कप्तानी के बारे में पिछले सीजन ही बात हो गई थी, दिग्गज का बयान

एम एस धोनी (Photo Credit - IPL Twitter)
एम एस धोनी (Photo Credit - IPL Twitter)

एम एस धोनी (MS Dhoni) के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ने के बाद टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि एम एस धोनी से उनकी कप्तानी के बारे में उनकी पिछले सीजन ही बात हुई थी।

Ad

एम एस धोनी ने आईपीएल के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। ऐसे में रविंद्र जडेजा इस आईपीएल सीजन सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। एम एस धोनी की अगर बात करें तो 2008 से ही वो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताई। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम ने कई बार प्लेऑफ और फाइनल तक का सफर भी तय किया। हालांकि अब वो टीम के कप्तान नहीं हैं।

कप्तानी को लेकर धोनी से मेरी पिछले सीजन ही बात हो गई थी - फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि उनके और एम एस धोनी के बीच कप्तानी को लेकर पिछले सीजन ही बात हुई थी। उन्होंने इस बारे में कहा,

कप्तानी छोड़ने की टाइमिंग का फैसला पूरी तरह से एम एस धोनी का था। वो जडेजा को एक क्लियर विजन देना चाहते थे। इसलिए सबसे पहले मिस्टर श्रीनिवासन को बताया गया और फिर टीम को बताया गया। हम 100 प्रतिशत उनके फैसले का सम्मान करते हैं। जडेजा के कप्तान बनने के बाद ट्रांजिशन पीरियड में थोड़ा टाइम लगेगा। आप नए कप्तान को तैयार करते हैं और उसके साथ अपने अनुभव शेयर करते हैं।

आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 131/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में केकेआर ने 19वें ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications