धोनी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया आईपीएल (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे किये। सबसे छोटे प्रारूप में इस पड़ाव पर पहुँचने वाले वह छठे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा टी20 क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य पांच भारतीय बल्लेबाज हैं। धोनी का नाम भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है। लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले धोनी को इस मुकाम तक पहुँचने के लिए 15 रनों की दरकार थी। उन्होंने इसे हासिल कर लिया। लखनऊ के खिलाफ मैच में उन्होंने 6 गेंद पर नाबाद 16 रन बनाए। धोनी के नाम अब 349 टी20 मैचों में 7001 रन है। उन्होंने 28 अर्धशतक जड़े हैं। शतक उनके बल्ले से अब तक नहीं आया है।टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल का नाम आता है। उन्होंने विभिन्न लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए 14 हज़ार से ज्यादा रन टी20 क्रिकेट में बनाए हैं। उनके बाद शोएब मलिक, किरोन पोलार्ड और आरोन फिंच का नाम आता है।Johns.@CricCrazyJohnsMS Dhoni completed 7000 runs in T20 format - one of the greatest ever.9:21 AM · Mar 31, 20223097635MS Dhoni completed 7000 runs in T20 format - one of the greatest ever.धोनी ने इससे पहले केकेआर के खिलाफ हुए मैच में भी धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उस मुकाबले में उनके बल्ले से नाबाद 50 रन आए थे। इस बार भी उन्होंने उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की पारी फिनिश की।चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ के खिलाफ मैच में धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 210 रनों का स्कोर हासिल किया। इस दौरान रॉबिन उथप्पा ने अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने धुआंधार 49 रन बनाए। मोईन अली के बल्ले से भी 35 रन देखने को मिले। इस तरह सभी ने अपना अहम योगदान देने का प्रयास किया।