धोनी के नाम यह एक खास उपलब्धि हो गई हैएमएस धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कुल मिलाकर, यह धोनी का आईपीएल में 230वां मैच है, उन्होंने 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए मुकाबले खेले थे। चेन्नई की टीम उस समय निलंबन के दौर में थी।आरसीबी के साथ मैच के दौरान टॉस के लिए जाते ही महेंद्र सिंह धोनी इस उपलब्धि तक पहुँच गए। आरसीबी के खिलाफ चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी महेंद्र सिंह धोनी हैं। चेन्नई के लिए इस सीजन के बीच में महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया है।धोनी के अलावा विराट कोहली ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में एक ही टीम के लिए 200 मैच खेलने का आंकड़ा प्राप्त किया है। कोहली ने आरसीबी के लिए साल 2008 में डेब्यू किया था और 218 मुकाबले स फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। कोहली आईपीएल में आरसीबी के अलावा अन्य किसी टीम से नहीं खेले हैं। चेन्नई का अन्य कोई खिलाड़ी धोनी के मैचों के बराबर नहीं है। सुरेश रैना ने 176 मुकाबले खेले थे। इस सीजन उनको किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। रविन्द्र जडेजा ने 142 मुकाबले खेले हैं।IndianPremierLeague@IPLA special one for @msdhoni as he is all set to don the yellow jersey for the 200th time.#TATAIPL #RCBvCSK4071546A special one for @msdhoni as he is all set to don the yellow jersey for the 200th time.#TATAIPL #RCBvCSK https://t.co/9Zmt77fm4wगौरतलब है कि सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद रविन्द्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था। हालाँकि जडेजा की कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा था। छह मैचों में चेन्नई को पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और धोनी को एक बार फिर से कमान थमा दी गई। महेंद्र सिंह धोनी ने आते ही मैच जीतते हुए साबित किया कि कप्तानी उनके लिए ही बनी है।