पृथ्वी शॉ को कराया गया अस्पताल में भर्ती, बल्लेबाज ने खुद दी जानकारी

पृथ्वी शॉ ने खुद अपने बारे में जानकारी प्रदान की है
पृथ्वी शॉ ने खुद अपने बारे में जानकारी प्रदान की है

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंनेने रविवार को कहा कि बुखार के कारण मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में दिल्ली के लिए टीम में वह नहीं थे। शॉ ने अस्पताल से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने जल्दी ही वापसी की उम्मीद जताई।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। इसमें दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में पृथ्वी शॉ का नाम शामिल नहीं था। हालांकि कप्तान ऋषभ पन्त ने यह नहीं बताया कि क्यों पृथ्वी शॉ टीम में शामिल नहीं हैं। अंतिम बार पृथ्वी शॉ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक मई को खेले थे। डेविड वॉर्नर के साथ हैदराबाद के खिलाफ बतौर ओपनर मनदीप सिंह खेले थे।

शॉ ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया हूँ और रिकवर हो रहा हूँ। सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं जल्दी ही वापसी करूंगा।

दिल्ली की टीम में पहले भी कुछ कोरोना मामले आए थे और सोमवार को फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। पृथ्वी शॉ की फोटो भी बाद में आई है। दिल्ली की टीम का एक नेट गेंदबाज कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऐसे में टीम को आइसोलेशन में जाना पड़ा है। लीग में इस सीजन दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आइसोलेशन में जाना पड़ा है।

दिल्ली की टीम का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। हालांकि इसे खराब भी नहीं कहा जा सकता है। 10 में से 5 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिला है। तालिका में कैपिटल्स इस समय पांचवें स्थान पर है। ऐसे में उनके पास प्लेऑफ़ में जाने का पूरा मौका है।

Quick Links