मैं लियाम लिविंगस्टोन के 117 मीटर लंबे छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ सकता हूं, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का बयान

Nitesh
रोवमेन पॉवेल के अंदर लंबे छक्के लगाने की जबरदस्त क्षमता है (Photo Credit - IPLT20)
रोवमेन पॉवेल के अंदर लंबे छक्के लगाने की जबरदस्त क्षमता है (Photo Credit - IPLT20)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल (Rovman Powell) ने कहा है कि उनके पास इतनी क्षमता है कि वो आईपीएल 2022 (IPL) में सबसे लंबा छक्का लगा सकते हैं। पॉवेल के मुताबिक वो लियाम लिविंगस्टोन के 117 मीटर लंबे छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं और यहां तक कि 130 मीटर लंबा छक्का भी लगा सकते हैं।

Ad

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान कई लंबे-लंबे छक्के देखने को मिले। निकोलस पूरन ने 108 मीटर लंबा छक्का लगाया और एडेन मार्करम ने 103 मीटर का छक्का जड़ा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से रोवमेन पॉवेल ने अपनी 67 रनों की पारी के दौरान 104 मीटर लंबा छक्का लगाया।

मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर से बातचीत के दौरान रोवमेन पॉवेल ने अपने छक्के लगाने की क्षमता को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वो 130 मीटर लंबा छक्का भी लगा सकते हैं।

पॉवेल ने कहा "मेरे हिसाब से मैं 117 मीटर लंबा छक्का भी लगा सकता हूं। मैंने कल मंदीप से कहा था कि मैं 130 मीटर के आस-आपस जितना मारने की कोशिश करूंगा। देखते हैं क्या होता है।"

Ad

एल्बी मोर्कल के नाम है आईपीएल का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर एल्बी मोर्कल का नाम आता है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एल्बी मोर्कल ने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। उनके बल्ले से निकला यह सिक्स आज तक आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का है। प्रज्ञान ओझा की गेंद पर एल्बी मोर्कल ने ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद चेपॉक स्टेडियम के बाहर जा गिरी थी। उनके इस रिकॉर्ड को आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications