महेंद्र सिंह धोनी को धीमी बैटिंग के लिए किया गया ट्विटर पर ट्रोल

महेंद्र सिंह धोनी तेज खेलने में नाकाम रहे (क्रेडिट - आईपीएल)
महेंद्र सिंह धोनी तेज खेलने में नाकाम रहे (क्रेडिट - आईपीएल)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। चेन्नई के बल्लेबाज फ्लॉप रहे। हालांकि मोईन अली (Moeen Ali) ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपना बेस्ट दिया।

मोईन अली ने चेन्नई के लिए 57 गेंद में 93 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रीज पर टिकने का प्रयास किया लेकिन तेज खेलने में असफल रहे। वह 28 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। धोनी की पारी से फैन्स नाराज़ दिखाई दिए। महेंद्र सिंह धोनी को इस तरह धीमा खेलने के लिए ट्विटर पर ट्रोल किया गया। फैन्स ने कई बड़ी प्रतिक्रियाएँ उनको लेकर दी।

(महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी भूमिका निभाई और अब रोहित शर्मा की बारी है)

(मेरी नज़र में धोनी इन टेस्ट पारियों से अंतिम बचा हुआ सम्मान भी खो रहे हैं)

(अगर अपनी ही टीम में कोई विलेन है तो वह महेंद्र सिंह धोनी हैं..हर बार इसे साबित करने के लिए धन्यवाद)

(जब आप धोनी के कारण चेन्नई फैन हैं लेकिन उनको बल्लेबाजी करते देखना पड़ता है)

(शानदार पारी के लिए धोनी को पूरा क्रेडिट)

Quick Links