दिल्ली कैपिटल्स (DC) के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन (Shane Watson) ने अपनी टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की जमकर तारीफ़ की है। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शॉ से काफी प्रभावित हुआ है और उन्हें बहुत ही ज्यादा स्किलफुल वाला खिलाड़ी बताया।
यूट्यूब पर द ग्रेड क्रिकेटर नामक चैनल पर शेन वॉटसन ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ उनकी क्षमता के लिए शॉ की तारीफ की। उन्होंने कहा,
पृथ्वी शॉ बहुत ही ज्यादा स्किलफुल है। वह जिन गेंदबाजों का सामना कर रहा है - बुमराह, उदाहरण के लिए - वह उसे अलग कर रहा है। उसके पास चौंका देने वाली स्किल है।
पृथ्वी शॉ पर है दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी
दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को अपनी टीम में शामिल करने के बाद हमेशा से ही काफी भरोसा दिखा है और इस बल्लेबाज ने भी कई बेहतरीन पारियों की मदद से उस भरोसे को सही भी साबित किया है।
शिखर धवन के जाने के बाद शॉ पर ही तेजी से शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है और दिल्ली को उम्मीद होगी कि यह बल्लेबाजी अपनी जिम्मेदारी को निरंतर के साथ निभाए।
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाये थे। इसके बाद ललित यादव (38 गेंदों में 48*) और अक्षर पटेल (17 गेंदों पर 38*) की शानदार साझेदारी की मदद से मुंबई को 4 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की।
दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच 2 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। हालांकि इस मैच के लिए टीम के पास मुस्ताफ़िज़ुर रहमान और लुंगी एनगिड़ी का विकल्प उपलब्ध रहेगा। मुंबई के खिलाफ केवल दो ही विदेशी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध थे। ऐसे में आगामी मुकाबले में हमें कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
