महेंद्र सिंह धोनी के स्वभाव को लेकर शेन वॉटसन का बड़ा बयान

महेंद्र सिंह धोनी इस समय काफी अच्छी फॉर्म में हैं
महेंद्र सिंह धोनी इस समय काफी अच्छी फॉर्म में हैं

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हर परिस्थिति में खुद को शांत रखते हैं और यही कारण है कि उनको कैप्टन कूल कहा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी को शेन वॉटसन (Shane Watson) ने काफी कम मौकों पर गुस्से में देखा है। उनको लेकर एक किस्सा शेयर करते हुए शेन वॉटसन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। धोनी को लेकर वॉटसन ने उस घटना का जिक्र किया जब उन्होंने आपा खो दिया।

वॉटसन का कहना है कि जब आप इस बारे में बात करते हैं कि क्या वह घबरा जाते हैं या कुछ और तो मैंने उनको केवल एक बार थोड़ा निराश देखा है जब हम 2019 में आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार गए थे। मैंने उनको अपने बैग को थोड़ा सा लात मारते देखा। आप देख सकते हैं कि यह उनके लिए कितना मायने रखता था।

आगे उन्होंने कहा कि स्थिति कुछ भी हो लेकिन धोनी शांत रहते हैं। क्रिकेटिंग माहौल में सबसे अहम चीज यह है कि चिंता और स्ट्रेस को टीम से दूर रखना। धोनी ग्रुप के साथ ऐसा करते हैं।

गौरतलब है कि इस सीजन आईपीएल से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी माही ने छोड़ दी थी। उनके बाद रविन्द्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया। हालांकि चेन्नई का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है। लगातार चार मैचों में चेन्नई की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।

धोनी का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा है। पहले मैच में केकेआर के खिलाफ माही न फिफ्टी जमाई थी। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने गेम फिनिश किया था। उन्होंने अंतिम 4 गेंदों पर 16 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी की बैटिंग की बदौलत इस सीजन की दूसरी जीत अपने नाम की। प्लेऑफ़ में जाने के लिए चेन्नई को कड़ी मेहनत करनी होगी।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma