एमएस धोनी संन्यास लेने से पहले एक और आईपीएल सीजन खेलेंगे, दिग्गज खिलाड़ी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

एमएस धोनी के भविष्य को लेकर शोएब अख्तर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
एमएस धोनी के भविष्य को लेकर शोएब अख्तर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के भविष्य को लेकर समय-समय पर प्रतिक्रियाएं आती रहती हैं। इस बार पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी प्रतिक्रिया दी है। अख्तर के मुताबिक शायद धोनी संन्यास से पहले एक और सीजन खेलते हुए दिखें। साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर धोनी अगले साल मैनेजमेंट में किसी भूमिका में नजर आते हैं है तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि उन्हें हमेशा कुछ अलग करने के लिए जाता है।

Ad

इस सीजन की शुरुआत में कप्तानी छोड़ने वाले धोनी ने आठ मैचों के बाद फिर यह जिम्मेदारी संभाल ली है। हालाँकि उनकी टीम की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। हालाँकि बतौर बल्लेबाज इस बार धोनी अच्छी लय में नजर आये हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर की चार गेंदों में 16 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

धोनी को लेकर कुछ भी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती - शोएब अख्तर

आज धोनी फिर एक्शन में नजर आएंगे जब उनकी टीम चेन्नई का दिल्ली कैपिटल्स से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला होगा। स्पोर्ट्सकीड़ा पर धोनी के भविष्य को लेकर शोएब अख्तर ने कहा,

वह एमएस धोनी हैं। उनको लेकर भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। वह कोई भी अजीब काम कर सकते हैं। वह ऐसा करने के लिए जाने जाते हैं। वह शानदार व्यक्ति हैं। हम सब उससे प्यार करते हैं और उसका सम्मान करते हैं। व्यक्तिगत रूप से, हालांकि, मुझे लगता है कि संन्यास से पहले एक और सीजन खेलेंगे। या फिर, वह मैनेजमेंट का हिस्सा हो सकते हैं।

अख्तर ने फ्रेंचाइजी से आग्रह किया है कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों से आगे देखना चाहिए। उन्होंने कहा,

फ्रेंचाइजी को धोनी और कोहली जैसे खिलाड़ियों से आगे देखने की जरूरत है। बेशक, दो बड़े नामों के साथ स्टार फैक्टर और इमोशनल बॉन्डिंग है। लेकिन यह एक निर्दयी दुनिया है। टीमों को आगे देखने और विकल्प तलाशने की जरूरत है।
youtube-cover

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications